राज ठाकरे ने कुछ ऐसे कार्टून के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

  • मुंबई. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कार्टून के जरिए निशाना साधा है। राज ने अपने फेसबुक पेज पर एक कार्टून शेयर किया है। कार्टून को नाम दिया गया है ‘एक तर्क चित्र।’ जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खींच कर भारत में लाता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी दावा कर रहे हैं कि देखिए मैं दाऊद को भारत में घसीट करके ले आया। 
    राज ठाकरे ने कुछ ऐसे कार्टून के जरिए प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

    हमें नोटिस भेजकर दिखाएं…

    – राज ने यह बताने की कोशिश की है कि दाऊद भारत में खुद आना चाहता है, लेकिन भाजपा सरकार उसको भारत में लाने का श्रेय लेना चाहती है।
    – रविवार को मनसे नेता संदीप देशपांडे ने ट्वीट करके कहा कि यदि हिम्मत है तो कार्टून को लेकर हमें नोटिस भेजकर दिखाएं।
    – इससे पहले राज ने 21 सितंबर को आरोप लगाया था कि केंद्र की भाजपा सरकार दाऊद के साथ समझौता करके उसे भारत में फिराक में है।

    BJP दाऊद समझौता कर रही है

    – उन्होंने कहा था कि दाऊद खुद ही भारत आना चाहता है, लेकिन भाजपा दाऊद को भारत में लाने का श्रेय लेना चाहती है।
    – भाजपा को साल 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना है। इसीलिए पार्टी उससे समझौता कर रही है।
    – इसके पार्टी जनता के बीच बता सकेगी कि इतने सालों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस दाऊद को नहीं ला सकी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने यह कर दिखाया। 
Back to top button