इंटरव्यू के दौरान स्पॉटलाइट फटने से जख्मी हुए गडकरी, सिर में लगा कांच का टुकड़ा

नागपुर. ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी एक चैनल के इंटरव्यू के दौरान स्पाॅटलाइट फटने से जख्मी हो गए। उनके सिर पर चोट आई है। डॉक्टर्स के मुताबिक वे स्वस्थ हैं। उन्हें आराम की सलाह दी गई, लेकिन फिर भी वे रविवार को तय प्रोग्राम में शामिल हुए। गडकरी ने कहा कि उन्हें हल्की चोट लगी है।
इंटरव्यू के दौरान स्पॉटलाइट फटने से जख्मी हुए गडकरी, सिर में लगा कांच का टुकड़ा

नितिन गडकरी के साथ कैसे हुआ हादसा?

– दरअसल, मामला शनिवार का है। दोपहर में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। उसी वक्त समाचार चैनल के कैमरे का स्पाॅटलाइट फट गया। उसके कांच का एक टुकड़ा उछलकर झूमर से लगा और फिर गडकरी के सिर में आकर लगा। एकाएक हुई इस घटना से मौजूद लोग घबरा गए।

इसे भी देखें:- अभी अभी: अमेरिका ने नॉर्थ कोरिया पर गिराया बम!… झटके में मारे जाएंगे 12 लाख….!

– गडकरी उसके बाद भी इंटरव्यू देने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें सेंट्रल एवेन्यू स्थित रहाटे हॉस्पिटल ले जाया गया। सिर से कांच निकाला गया। इससे पहले उनके सिर के बाल काटे गए।
– करीब आधे घंटे के बाद गडकरी अपने तय प्रोग्राम में शामिल होने चले गए।

गडकरी हैदराबाद रवाना हो गए

– इसके बाद गडकरी दोपहर को हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।
Back to top button