कंगारुओं के छक्के छुड़ाने में सचिन-मैक्कुलम से आगे रोहित

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. मौजूदा सीरीज के तीसरे वनडे में रोहित शर्मा का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया है. 62 गेंदों में में 71 रनों की पारी के दौरान रोहित ने 6 चौके के अलावा 4 छक्के उड़ाए. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट+वनडे+ टी-20 इटरनेशनल) में सर्वाधिक छक्के जमाने में रोहित सबसे आगे निकल आए हैं.

Rohit ahead of Sachin-McCullum

30 साल के रोहित शर्मा ने कंगारुओं के खिलाफ अब तक सर्वाधिक 65 छक्के लगाकर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहले ही पीछे छूट चुके हैं.

65 छक्के रोहित शर्मा

61 ब्रेंडन मैक्कुलम

60 सचिन तेंदुलकर

53 क्रिस गेल

52 इयोन मोर्गन

रोहित के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्के

टेस्ट क्रिकेट: 6 पारियां- 5 छक्के

वनडे क्रिकेट: 26 पारियां- 48 छक्के

टी-20 इंटरनेशनल : 11 पारियां- 11 छक्के

Back to top button