ये हैं 2017 के बेहतरीन फ्री यूट्यूब वीडियो कनवर्टर

नई दिल्ली – सोशल नेटवर्किंग साइट्स के बाद यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां यूजर्स सबसे ज्यादा वक्त बिताते हैं। यूट्यूब में वीडियो देखकर यूजर्स कई जानकारियों को प्राप्त करते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो आपको काफी पसंद आते हैं जिन्हें आप अपने पीसी या स्मार्टफोन में डाउनलोड करना चाहते हैं।

Free youtube video converter

लेकिन ये वीडियो आपके स्मार्टफोन या लैपटॉप में सपोर्ट नहीं करते। इसके लिए आपको उस वीडियो के फॉर्मेट को बदलने की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप वीडियो कनवर्टर की मदद ले सकते हैं। ये वीडियो कनवर्टर आपकी डिवाइस के मुताबिक वीडियो के फॉर्मेट, रेजोल्यूशन में बदलाव कर इसे कनवर्ट करते हैं। इसके साथ ही ये कनवर्टर आपको एक साथ कई फाइल्स को सेव करने की सुविधा देते हैं। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको कुछ ऐसे वीडियो कनवर्टर के बारे में जानकारी देंगे जिनका इस्तेमाल कर आप आसानी से यूट्यूब के वीडियो को अपने मनमुताबिक फॉर्मेट में बदल सकते हैं।

aTube Catcher
इस कनवर्टर की मदद से आप किसी भी वीडियो को अपने मनमुताबिक फॉर्मेट में बदल सकते हैं। यह aTube Catcher AVI, FLV, MOV, WMV, MPG और MP4 के साथ और भी कई फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। साथ ही यह PSP जैसे फॉर्मेट की सुविधा देता है जो कि सोनी के गेम कंसोल में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें काफी स्पीड के साथ आप वीडियो को इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप डायरेक्ट aTune Catcher के जरिए वीडियो को दूसरे फाइल फॉर्मेट में बदल सकते हैं या ऑडियो प्लेबैक के लिए MP3 साउंडट्रैक में परिवर्तित कर सकते हैं। इसके लिए आपको फॉर्मेट चुनने के बाद, उन फाइलों को ड्रैग करना होगा जिन्हें आप कनर्वट करना चाहते हैं। अब इसे शुरू करने के लिए दायीं ओर दिए स्टार्ट पर क्लिक करें।

Free YouTube to MP3 Converter
फ्री यूट्यूब टू एमपी 3 कनर्वटर एक फ्री यूट्यूब कनर्वटर है। इसकी मदद से आप अपने पसंद के वीडियोज को किसी भी फॉर्मेट में बदल सकते हैं। इनमें WMV और AVI जैसे फॉर्मेट को भी शामिल किया गया है। साथ ही, आप इसके जरिए वीडियो में ऑडियो को भी शामिल कर सकते हैं। यह प्रोग्राम आपके मल्टिपल फाइल्स को लिस्ट में शामिल करता है जिससे यूजर्स को समझने में आसानी हो कि कौन-सी फाइल फॉर्मेट हो चुकी है। इसका इंटरफेस काफी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। यह टूल्स उन म्यूजिशन्स के लिए लाभदायक है जो गिटार के ट्रैक्स को डाउनलोड करना चाहते हैं।

Freemake Video Converter
फ्रीमेक वीडियो कनर्वटर आकर्षक डिजाइन और कई फाइल फॉर्मेट सपोर्ट के साथ आता है। आप अपने डाउनलोड किए हुए वीडियो को 200 से ज्यादा फॉर्मेट में बदल सकते हैं। इनमें VI, MP4, WKV, WMV, DV, RM, QT, TS और MTS जैसे फॉर्मेट को शामिल किया गया है। साथ ही, अगर आप सिर्फ साउंडट्रैक चाहते हैं, तो आप अपने पसंद के ऑडियो को MP3 में रिप और कन्वर्ट करने का विकल्प चुन सकते हैं। फ्रीमेक दावा करती है कि इसके कुछ फीचर्स बेहद खास है। इनमें CUDA और DXVA टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है जो कम CPU रिसोर्स का इस्तेमाल करते हुए काफी तेजी से वीडियो को फॉर्मेट हो जाता है। हमारी लिस्ट में मौजूद यह अभी तक का सबसे फास्ट यूट्यूब कन्वर्टर है। हालांकि इसकी स्पीड आपके PC के पावर पर निर्भर करता है।

Free Studio
फ्री स्टूडियो कन्वर्टर एक बड़े पैमाने पर 25 वीडियो कनवर्जन ऑप्शन के साथ आता है जो आपके फाइल्स को डाउनलोड होने के बाद आपके डिवाइस के मुताबिक अपने आप कन्वर्ट कर देता है। यह टूल काफी उपयोगी है क्योंकि इसमें सिंगल प्रोग्राम के जरिए आप कई फाइल्स को एक साथ कन्वर्ट कर सकते हैं। इस यूट्यूब कनवर्टर की मदद से आप हाई क्वालिटी वाले MP4 वीडियो के अलावा HD वीडियो फाइल्स पर काम कर सकते हैं। साथ ही, यह एडवांस स्क्रीन कैप्चर टूल के साथ आता है जो कि आपको रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है।

YTD Video Downloader
YTD वीडियो डाउनलोडर फेसबुक, डेलीमोशन, कॉलेज ह्यूमर और यूट्यूब समेत कई पॉपुलर वीडियो होस्टिंग साइटों से वीडियो डाउनलोड और कन्वर्ट कर सकता है। इसमें कई वीडियो फॉर्मेट को शामिल किया गया है जैसे कि MP3 और MP4 से WNV, FLV, MOV, 3GP और AVI आदि।

Back to top button