BHU की लड़कियों पर लाठीचार्ज: दिग्विजय ने बीजेपी पर साधा निशाना, हो गये ट्रोल

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में गुरुवार को हुई कथित छेड़खानी के विरोध में धरना प्रदर्शन के बाद लड़कियों पर पुलिस के लाठीचार्ज से मामला बिगड़ गया। सोशल मीडिया पर विभिन्न राजनैतिक दलों व सामाजिक संगठनों के अलावा, सामान्य नागरिक भी अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह ने भी इशारों में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।
पीएम नरेंद्र मोदी को दी बधाई, ट्रोल हुए पत्रकार रजत शर्मा!
हालांकि दिग्विजय सिंह को ही लोग भला-बुरा कहने लगे। देखते ही देखते दिग्विजय सिंह ट्रोल होने लगे। दरअसल हुआ ये कि बीएचयू में लड़कियों पर लाठीचार्ज को लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा- हम हिन्दू तो नवरात्रि में कन्या भोज कराते हैं उनके पैर छूते हैं दान देते हैं, यह हिंदुओं का धर्म है और परम्परा है।
दिग्विजय सिंह का ये ट्वीट देख लोगों ने उन्हीं की क्लास लगाना शुरू कर दिया। लोग लिखने लगे कि तुम वहीं हिंदू हो ना जो सड़क पर खुलेआम गौमाता को मार कर खा गए। वहीं कुछ लोग दिग्विज सिंह पर बेहद निजी हमले करने लगे। देखिए किस तरह से दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर उन्हें ट्रोल किया गया।





