दो युवको जंगल में नर्स के साथ किया गैंगरेप

कल दिल्ली से सटे नोएडा और गाज़ियाबाद में गैंगरेप का मामला सामने आया है. जहाँ बीते दिन नोएडा के गोल्फ कोर्स मेट्रो के पास से महिला को किडनैप कर उसका गैंगरेप किया गया तो, उसी दिन गाज़ियाबाद में एक नर्स के साथ गैंगरेप होने का मामला सामने आया है. फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है 
बताया जा रहा है की नर्स अपनी ड्यूटी ख़त्म कर घर की ओर जा रही थी, तभी दो युवक आये और नर्स को किडनैप कर उसे जंगल में ले गए जहाँ दोनों ने एक – एक कर नर्स का गैंगरेप किया. गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवको ने पीड़िता का मोबाइल छीना और उसे नग्न अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गए. सुबह होने तक घायल पीड़िता जंगल में ही पड़ी रही. सुबह होने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची. जिसके बाद उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.





