मोगा. मोगा लुधियाना रोड पर बने संधू होटल में पुलिस द्वारा रेड कर वहां से दो काॅल गर्ल्स के अलावा सात अन्य लोगों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। होटल में रेड के दौरान एक प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया था, जिनके साथ एक महीने का बच्चा भी था। उनकी गिरफ्तारी के कारण बच्चा भी रात भर पुलिस की कस्टडी में रहा और शनिवार को 24 घंटे बाद अदालत से लेकर गए।

इस दौरान पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किए 9 लोगों को भी अदालत में पेश किया, जिन्हें अदालत ने जेल भेज दिया है। एक महीने का बच्चा भी अपनी मां की गलत हरकतों की सजा भुगत रहा है। वह शुक्रवार को रेड के बाद मां के साथ थाना सिटी वन में बंद रहा। मिली जानकारी अनुसार एक महीने की बच्चे की मां शुक्रवार को अपने प्रेमी से मिलने होटल पहुंची। पुलिस की रेड पड़ने पर होटल में मौजूद सभी जोड़ों को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाहिता दो बच्चों की मां है वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। इसके लिए उसका प्रेमी भी तैयार है। वह जल्द ही पति को तलाक देकर प्रेमी से शादी करने वाली थी। थाना सिटी वन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने कहा की शनिवार को अदालत में सभी आरोपियों को पेश करने दौरान वहां पहुंचे महिला के परिजन एक महीने के बच्चे को अपने साथ ले गए। जबकि महिला को बाकि आरोपियों के साथ जेल भेज दिया गया।
पुलिस सख्त रहेगी
इससंबंधी एसएसपी राजजीत सिंह ने कहा कि किसी भी जुर्म को रोकने के लिए पुलिस सख्त रहेगी। उन्होंने असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
इससे पहले पहले भी 3 बार हुई रेड
पुलिसने पिछले 3-4 महीनों में 3 बार अलग-अलग होटलों में रेड मारकर करीब 3 मामले दर्ज किए थे। इस दौरान भी हर जगह आधा-आधा दर्जन जोड़े पकड़े जा चुके हैं।