वाराणसी.बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में शुरू हुआ बवाल शनिवार-रविवार रात को भी नहीं थमा। स्टूडेंट्स पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद हालात और भी बिगड़ गए हैं। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे यूनिवर्सिटी के लड़के-लड़कियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी और टू-व्हीलर्स फूंक दिए। मामला बढ़ने पर भारी पुलिस फोर्स बीएचयू कैंपस में घुस गई और हंगामा कर रहे स्टूडेंट्स को आने से रोका। वहीं, उपद्रव कर रहे स्टूडेंट्स को खदेड़ने के लिए पुलिस की ओर से हवाई फायरिंग की गई। लाठीचार्ज और भगदड़ में तीन स्टूडेंट जख्मी हुए हैं।
10 थानों की पुलिस, फिर भी हालात में सुधार नहीं…
– बीएचयू में जिस बात का डर था वही हुआ। छेड़खानी को लेकर दो दिनों से धरना दे रहे स्टूडेंट्स शनिवार-रविवार रात कुलपति से मिलने कैंपस में उनके आवास पहुंचे और घेराव करने लगे तभी हालात बेकाबू हो गए और वहां मौजूद सिक्युरिटी वालों ने स्टूडेंट्स पर जमकर लाठियां भांजीं।
– लाठीचार्ज में तीन स्टूडेंट घायल हो गए इनमें एक लड़की भी शामिल है, जिन्हें बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
– मौके पर पहुंची शहर के 10 थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इससे नाराज स्टूडेंट्स ने कैंपस में पथराव और आगजनी करने लगे। वहां खड़ एक टू-व्हीलर को आग के हवाले कर दिया।
– पुलिस और बीएचयू के सिक्युरिटी वालों के सामनेस्टूडेंट्स डटे हुए हैं और माहौल तनावपूर्ण है। बनारस के आलाधिकारी मौके पर पहुच गए हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
कलेक्टर-एसपी और कमिश्नर पहुंचे
– सूचना मिलते ही प्रभारी आईजी प्रेम प्रकाश और बनारस के कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण भी आधी रात के बाद बीएचयू कैम्पस का जायजा लेने पहुंचे।
– इन अफसरों ने मीडिया से कहा कि मामले की जांच की जाएगी और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।
– बिगड़े हालात को संभालने के लिए प्रशासन ने वाइस चांसलर के साथ तड़के मीटिंग भी की।
शुक्रवार से धरने पर बैठी हैं गर्ल्स स्टूडेंट
– बता दें कि बीएचयू की गर्ल्स स्टूडेंट्स शुक्रवार सुबह से ही बीएचयू के मेन गेट पर प्रोटेस्ट कर रही हैं। उनका आरोप है कि छेड़खानी की शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
– दरअसल, गुरुवार की रात बीएचयू कैंपस में भारत कला भवन के पास ऑर्ट्स फैकेल्टी की एक गर्ल स्टूडेंट के साथ तीन लड़कों ने छेड़खानी की थी। शोर मचाने पर भी 20 मीटर दूर खड़े सिक्युरिटी गार्ड्स ने कोई मदद नहीं की थी। – विक्टिम ने हॉस्टल में आकर वार्डेन से शिकायत की। इसके साथ ही उसने चीफ प्रॉक्टर को भीसूचना दी। इसके बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया।
सिर के बाल मुंडवाए
– लड़कियों का आरोप है कि शिकायत करने पर यूनवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा, “पीएम का दौरा है। अभी आप लोग शांत रहिए।” उधर प्रोटेस्ट कर रही बीएफए स्टूडेंट आकांक्षा सिंह ने विरोध के दौरान सिर के बाल मुंडवा लिए। उसका कहना है कि छेड़खानी होती रहे और हर वक्त हम खामोश रहें, ऐसा नहीं हो सकता है। बता दें कि मोदी को बीएचयू मेन गेट के रास्ते ही दुर्गाकुंड जाना था।
‘खिड़कियों पर होते हैं अश्लील इशारे’
– प्रोटेस्ट कर रही रश्मि ने बताया,”हॉस्टल की खिड़कियों पर लड़के पत्थर में लेटर लिखकर फेंकते है। खिड़कियों पर खड़ा होने पर लड़कियों को अश्लील इशारे करते हैं। विरोध करने पर कहते है, कैंपस में दौड़ाकर कपड़े फाड़ देंगे।
– स्टूडेंट पल्लवी ने कहा, “कैंपस में ही लड़के फिजिकली एब्यूज कर रहे हैं। कपडे फाड़ने की धमकी तक दी जाती है। इस घटना के बाद हम सभी को खामोश रहने की चेतावनी दी गई है। सर्कुलर जारी किया गया है कि शाम 6 बजे के बाद सुबह अंधेरा रहने तक लड़कियां ना निकलें। ये कैसी आजादी है?”
दोषियों पर कार्रवाई होगी: चीफ प्रॉक्टर
– चीफ प्रॉक्टर ओएन सिंह ने कहा, “लड़कियों को बात करके समझाने की कोशिश हो रही है। सभी दोषी लड़कों पर कार्रवाई की जाएगी।