न्यूजीलैंड के 52वें आम चुनाव में पांच भारतीय बने सांसद

न्यूजीलैंड के 52वें आम चुनाव में दो पंजाबियों समेत पांच भारतीय सांसद चुने गए हैं। इनमें से दो महिलाएं भी शामिल हैं।आम चुनाव में सरदार कंवलजीत सिंह बख्शी इकलौते ऐसे सिख सांसद बने हैं जिन्होंने चौथी बार जीत दर्ज की है।2001 में भारत से न्यूजीलैंड गए सरदार बख्शी 2008 से लगातार सांसद बन रहे हैं और 2015 से लेकर 2017 तक वह न्यूजीलैंड की कानून व्यवस्था कमेटी के चेयरमैन भी रहे हैं।In New Zealand's 52nd General Election

इसी तरह 1995 में पंजाब के होशियारपुर से न्यूजीलैंड गईं डॉक्टर परमजीत कौर परमार दूसरी बार संसद पहुंची हैं।न्यूजीलैंड में पीएचडी करने के बाद बतौर विज्ञानी काम करने वाली डॉक्टर परमार न्यूजीलैंड सरकार में ही फैमिली कमिश्नर भी रह चुकी हैं।भारतीय मूल की प्रियंका राधाकृष्णन ने भी लेबर पार्टी की टिकट पर बाजी मारी है। वह पहली बार जीतकर न्यूजीलैंड की संसद में पहुंची हैं।

उल्लेखनीय है कि 11 सिंतबर से चल रहे चुनाव शनिवार को समाप्त होने के बाद जो रुझान आए हैं उनके अनुसार वर्तमान में न्यूजीलैंड की बिल इंग्लिश सरकार दोबारा फिर से सत्ता मे काबिज होते हुए दिखाई दे रही है।अभी तक के रुझान के अनुसार बिल इंग्लिश की नेशनल पार्टी 58 सीटों पर काबिज हो चुकी है। सत्ता पर काबिज होने के लिए उसे 61 सीटें चाहिए।

इसे भी पढ़े: संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत की धुलाई से बौखलाया पाकिस्तान, कहा- दुश्मनी रखता है भारत

नेशनल पार्टी के 41 उम्मीदवार जहां लोगों ने चुनकर भेजे हैं वहीं, 17 उम्मीदवार पार्टी वोट से संसद में पहुंचे हैं। नेशनल पार्टी ने पिछली बार भी 58 सीटें पर कब्जा जमाया था जिनमें 39 चुनकर आए थे।जबकि 19 पार्टी वोट से सांसद बने थे। विपक्षी लेबर पार्टी ने 35.8 प्रतिशत वोटों के साथ 41 सदस्यों के लिए संसद में जगह बनाई है।

न्यूजीलैंड फर्स्ट ने 7.5 प्रतिशत मतों से नौ व ग्र्रीन पार्टी ने सात सदस्यों को संसद में भेजा है। एक्ट पार्टी के एक सदस्य ने जीत हासिल की है। आम चुनाव में 17 दलों ने 500 उम्मीदवारों के मैदान में उतारा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button