पठानकोट.गुरदासपुर से टिकट मिलने पर रंज का इजहार कर चुकी कविता खन्ना को मनाने भाजपा के प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया उनके सियाली रोड स्थित घर पर पहुंचे। साथ में पार्टी प्रभारी प्रभात झा भी थे। कविता ने भी नरम रुख अपनाते हुए कहा कि वे पार्टी से बाहर नहीं हैं। पार्टी जो भी शेड्यूल तय करेगी उसके मुताबिक वे सलारियां के लिए प्रचार करेंगी। बता दें कि भाजपा 1998 में विनोद खन्ना को फिल्म इंडस्ट्री से सीधे गुरदासपुर के चुनाव में कैंडिडेट के तौर पर लेकर आई थी और खन्ना 4 बार यहां से सांसद रहे।

“भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया का घर ही यहां है बाकी उसका परिवार और बिजनेस सब कुछ विनोद खन्ना के समान मुंबई में है। भाजपा ने एक बार फिर बाहरी पर दांव लगाया है वह भी उस पर जिसका बैकग्राउंड हमें ही नहीं सभी को पता है। वह चिंतपूर्णी कॉलेज तो चला नहीं पा रहा, वहां स्टूडेंटस का भविष्य बर्बाद हो रहा है, हाईकोर्ट को दखल देना पड़ रहा है। बावजूद सलारिया दूसरे कॉलेज को खरीदने में मेरी मदद मांग रहा था। ये बोले थे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के। वे शुक्रवार को सुनील जाखड़ के समर्थन में तिबड़ी रोड की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सुनील जाखड़ का बचाव करते हुए कहा वह अपने पंजाब के हैं और उनका इतना रुतबा है कि वह लोगों की समस्याओं को संसद में उठा कर उन्हें हल करवा सकते हैं। चुनावी रैली को नवजोत सिंह सिद्धू ने भी संबोधित किया। उन्होंने भी चिंतपूर्णी कॉलेज का मुद्दा उठाया।
भाजपाप्रत्याशी स्वर्ण सलारिया के नामिनेशन में शामिल हुए प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि उपचुनाव में अकाली-भाजपा मिलकर जीत हासिल करेंगे। कौन बाहरी और कौन लोकल है इसका फैसला जनता करेगी। सीएम सलारिया को बाहरी बता रहे हैं, तो उनके सुनील जाखड़ कौन से लोकल हैं। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला ने कहा कि जनता विधानसभा चुनाव के बाद खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। इसका जवाब वह 11 अक्टूबर को वोटिंग कर देगी।