MP: दुबई-सिंगापुर के लिए शुरू हाे सकती हैं उड़ानें, अक्टूबर में शुरू होंगी बंद फ्लाइट्स

भोपाल.एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. गुरु प्रसाद महापात्र शुक्रवार को भोपाल आए। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि राजा भोज एयरपोर्ट पर पेंडिंग काम जल्द पूरे किए जाएंगे। रन-वे के री कारपेटिंग के बंद पड़े निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। नई फ्लाइट्स को लेकर कुछ एयर लाइन्स से एयरपोर्ट प्रबंधन की बातचीत चल रही है। इनमें से इंडिगो द्वारा दिसंबर से अहमदाबाद, नागपुर, मुंबई और दिल्ली के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू करवाई जाएगी। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। एयरपोर्ट नई फ्लाइट्स के लिए भी तैयार है। जो भी एयर लाइन्स हमसे संपर्क करेंगी, उन्हें नई फ्लाइट्स शुरू करने का मौका दिया जाएगा। फिलहाल इंडिगो ने प्रस्ताव भेजा है, जिस पर वर्क जारी है।MP: दुबई-सिंगापुर के लिए शुरू हाे सकती हैं उड़ानें, अक्टूबर में शुरू होंगी बंद फ्लाइट्स

30 सितंबर के बाद फिर शुरू होगा काम

नवंबर 2016 में एयरपोर्ट के रन-वे के री कारपेटिंग का काम शुरू हुआ था। 13 महीने इसकी डेडलाइन थी। लेकिन जुलाई अंत में बारिश के चलते काम बंद हो गया। इस बारे में महापात्र ने कहा कि 30 सितंबर के बाद यह काम फिर शुरू होगा। अब तक यह काम रात के समय चल रहा था। बारिश के कारण अवरुद्ध हुआ। हम इसे डेडलाइन में पूरा करेंगे। हालांकि दिन के समय अन्य एयर लाइन्स चाहें तो नई फ्लाइट्स शुरू कर सकती हैं। उन्हें भरपूर सहयोग रहेगा। ऑपरेशन में कोई समस्या नहीं होगी। इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन को विशेष रूप से कहा गया है कि हर एयर लाइन्स की अपेक्षाएं उनसे पूछें और उन्हें पूरा करें।

दो बंद फ्लाइट्स के बारे में

रन-वे के री कारपेटिंग के चलते पिछले साल एक नवंबर से जेट की मुंबई और एअर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। यह दोनों ही फ्लाइट्स दोपहर में 3 से 4.30 बजे के बीच थीं। चूंकि रन-वे का काम सुबह 11 से शाम छह बजे तक चल रहा था, इसलिए इन्हें बंद करना पड़ा था। महापात्र ने कहा कि बंद फ्लाइट्स शुरू की जा सकती हैं। विंटर शेड्यूल के शुरू में यानी अक्टूबर मध्य में शुरू हो सकती हैं, क्योंकि काम रात में चलेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जेट और एयर इंडिया को इस बारे में लिखा जा चुका है।

ये भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत के पति ने खोले राज बताया खुलेआम NUDE होकर करते थे ये सब, दिखाया…

दुबई और सिंगापुर की उड़ानों के लिए केंद्र से बात करेंगे

भोपाल और इंदौर के एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय दर्जे के होना चाहिए। इसके लिए यहां से दुबई और सिंगापुर के लिए उड़ानें शुरू हों। केंद्र सरकार के मंत्रियों से भी इस संबंध में बातचीत की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर यह बात कही। वे यहां 100 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। बीस फीट लंबे और 30 फीट चौड़े आकार का यह राष्ट्रीय ध्वज 24 घंटों लहराएगा। इसके लिए पावर बैकअप की व्यवस्था की गई है। रख-रखाव एयरपोर्ट अथॉरिटी करेगा।

एक करोड़ रुपए बचेंगे सोलर एनर्जी से

इस अवसर पर एक मेगावॉट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास भी हुआ। यह सयंत्र अगले तीन महीनों में काम करने लगेगा। इससे हर साल लगभग 12 लाख यूनिट बिजली बनेगी। सालाना लगभग एक करोड़ रुपए की बचत होगी। लागत पांच वर्ष से भी कम समय में वसूल हो जाएगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अच्छी वायु सेवाएं जरूरी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. गुरु प्रसाद महापात्र ने भी इस बात की जानकारी दी है। एयरपोर्ट के सीआईएसएफ के दल ने डॉग स्क्वाड का प्रदर्शन किया। एयरपोर्ट डायरेक्टर लेफ्टिनेंट आकाशदीप माथुर ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक रामेश्वर शर्मा, मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह सिसोदिया भी उपस्थित थे।
Back to top button