चुरू के रहने वाले आयकर डिप्टी कमिश्नर पर मुंबई में 3 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप
सीकर।सीबीआई ने तीन करोड़ रुपए के रिश्वत मामले में मुंबई के आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर जयपाल स्वामी को गिरफ्तार किया है। स्वामी मूलत: चूरू के तारानगर के बूचावास गांव के रहने वाले हैं। उनके अलावा दो सहयोगियों कमलेश शाह और प्रथमेश मसदेकर को भी गिरफ्तार किया गया है।

– जांच एजेंसी के प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने बताया कि टैक्स एसेसमेंट में अनुचित तरीके से शिकायतकर्ता की मदद करने के लिए तीन करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी।
– उपायुक्त के सहयोगियों को शिकायतकर्ता द्वारा भेजे गए रुपए के बदले सोने की व्यवस्था करनी थी। इनमें से एक सहयोगी को दो चेक के जरिये तीन करोड़ रुपए की कथित घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
ये भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत के पति ने खोले राज बताया खुलेआम NUDE होकर करते थे ये सब, दिखाया…
– आरोपियों को शनिवार को मुंबई की कोर्ट में पेश किया जाएगा। जयपाल स्वामी डिप्टी कमिश्नर बनने से पहले सरकारी टीचर थे। बाद में वे डिप्टी एसपी भी बने।





