वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे के दूसरे दिन शाहंशाहपुर गांव पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होंगे। गांव के प्रधान पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। ग्राम प्रधान के साथ गांव की चार लड़कियां पीएम का स्वागत करेंगी। इसके बाद पीएम शौचालय निर्माण के लिए ईंट रखेंगे । इस दौरान पीएम मोदी गांव के कुछ लोगों से बातचीत भी करेंगे।
पशु आरोग्य मेले का करेंगे शुभारंभ
-प्रधानमंत्री यहां पशुधन प्रक्षेत्र के नवनिर्मित भवन को लोकार्पण करेंगे। गोपूजन के बाद ‘पशु आरोग्य मेला’ का शुभारंभ भी पीएम मोदी के हाथों से होगा। इस मेले में गंगातीरी समेत अन्य प्रजाति की गायें, बैल संग भेड़-बकरियां भी होंगी।
मोदी देखेंगे LIVE सर्जरी
-गाय पॉलीथिन खाकर कैसे बीमार होती हैं या मर जाती हैं। इसकी जानकारी के लिए पशुओं की सर्जरी भी होनी है। इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसे पीएम मोदी देखेंगे । IVRI की 11 सदस्यीय एक्सपर्ट की टीम ने कमान संभाल ली है।पशु मेले के कार्यक्रम के बाद पीएम जनसभा करने के लिए पहुंचेंगे। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के बाद जनता को संबोधित करेंगे।
दूसरे दिन पीएम का मिनट-टू- मिनट कार्यक्रम
9:05 बजे- डीरेका गेस्ट हाऊस से आराजी लाइन पशुधन केंद्र
9:35 बजे- आराजी लाइन से शंशाहपुर में गौ संरक्षण केंद
9:55 बजे- शहंशाहपुर से आराजी लाइन पशुधन केंद्र
10:00 बजे- पशुधन केंद्र में किसानों के कर्जमाफी और प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र
11:35 बजे- पशुधन केंद्र से आराजी लाइन हेलीपैड
11:45 बजे- हेलीपैड से एयरपोर्ट रवाना
12:10 बजे- एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना
तुलसी मानस मंदिर भी गए पीएम
-नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के इनॉगरेशन के बाद तुलसी मानस मंदिर गए। उन्होंने मानस मंदिर और दुर्गाकुंड मंदिर में पूजा की। इस दौरान उनके साथ योगी आदित्यनाथ और यूपी के गवर्नर राम नाईक भी थे। इस दौरान उनके साथ योगी आदित्यनाथ और यूपी के गवर्नर राम नाईक भी थे। नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिनों के दौरे पर हैं। उन्होंने यहा 1000 करोड़ की योजनाओं का इनॉगरेशन किया।
जिस योजना की नींव रखी, उसका इनॉगरेशन भी किया- मोदी
– इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का इनॉगरेशन किया। मोदी ने 7 नवंबर 2014 को दीनदयाल हस्तकला संकुल नाम के इस सेंटर की नींव रखी थी। मोदी ने अपनी स्पीच में कहा, “हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, उनका उद्घाटन भी करते हैं।”
1000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
– मोदी ने कहा, “आज एक ही कार्यक्रम में एक ही मंच से एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास होने जा रहा है। यूपी सरकार को भी इसका श्रेय जाता है। राज्य सरकार भी अभिनंदन की अधिकारी है। जिस योजना का लोकार्पण हो रहा है मैं नहीं मानता कि पिछले कई दशकों में इतने बड़ी कोई योजना साकार हुई हो। जिस योजना का शिलान्यास हम करते हैं उसका उद्घाटन भी हम ही करते हैं। वरना योजनाएं लटकती रहती हैं। दो पुलों का शिलान्यस हुआ था कई साल पहले, लेकिन सपना साकार योगी जी ने किया।”