मैच में हुआ कुछ ऐसा कि ‘धोनी’ को आया गुस्सा, कहा- ‘बाप को मारता धक्का’

इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन धोनी को ‘कैप्टन कूल’ के नाम से ऐसे ही नहीं जाना जाता। धोनीकिसी भी स्थिति में खुद को शांत रखते हैं और बहुत कम ही ऐसा होता है कि धोनी की किसी बात पर गुस्सा आ जाए। लेकिन धौनी के मैच करियर में ऐसा कई बार देखा गया है कि उन्हें फील्ड पर ही गुस्सा आ गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वन डे के दौरान भी धौनी को गुस्सा तब आया, जब वह 22 वें ओवर में केदार जाधव को रन लेने के लिए घूरते नजर आए।

दरअसल, हुआ यूं कि धोनी स्कोर आगे बढ़ाने के लिए जल्दी-जल्दी सिंगल्स ले रहे थे। लेकिन धोनी अपना आपा तब खो बैठे जब वह सिंगल लेना चाहते थे और केदार जाधव उसके लिए तैयार नहीं थे। इससे पहले भी कई बार धोनी को ग्राउंड पर गुस्सा करते और गाली देते देका गया है।
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में धोनी और युवराज क्रीज पर खेल रहे थे और रन को लेकर उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने युवी को ग्राउंड में ही कह डाला ‘बैटिंग के लिए रोता है’। इतना ही नहीं, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई एक सीरीज में भी उन्हें फील्ड में गुस्सा आ गया था। दरअसल, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने उन्हें सिंगल लेने से रोकने की कोशिश करते हुए धक्का मार दिया था, जिसके कारण वह पिच पर ही गिर गए थे। तब धोनी ने गुस्से में खड़े होकर बोला था, ‘बाप को धक्का मारता है।’ नीचे दी गई वीडियो में देखें धोनी को फील्ड में कब-कब गुस्सा आया है…
https://youtu.be/22AyGPhPtdE





