भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने नहीं खेलने की दी धमकी

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अगले साल भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप से पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने की धमकी दी है. पीएचएफ ने कहा है कि जब तक भारत हमारे खिलाड़ियों को बेहतर सुरक्षा और आसानी से वीजा उपलब्ध नहीं करवा देता जब तक हमारी टीम भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप में नहीं खेलने जाएगी.In the Hockey World Cup to be held in India

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष खालिद खोकर ने कहा कि पिछले साल भारत में खेले गए जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के दौरान उनके खिलाड़ियों को वीजा सम्बंधित कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. पीएचएफ के अध्यक्ष ने दावा किया कि इस्लामाबादमें स्थित भारतीय उच्चायोग ने पिछले साल हमारी जूनियर हॉकी टीम को वीजा जारी करने से मना कर दिया था, जबकि हमने समय से इसके लिए आवेदन भी किया था.

पीएचएफ के अध्यक्ष ने कहा कि अगर हमारे खिलाड़ियों को एक बार फिर से उसी समस्या का सामना करना पड़ेगा, तो हमारी हॉकी टीम भारत में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप से अपना नाम वापस ले लेगी.

आपको बता दें कि अगले साल ओडिसा के भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होना है. यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 16 दिसंबर 2018 तक कलिंगा स्टेडियम में खेला जाएगा.

इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी. भारत ने पहली बार 1982 में विश्व कप हॉकी की मेजबानी की थी. तब यह टूर्नामेंट मुंबई में खेला गया था. इसके बाद 2010 में नई दिल्ली में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था.

Back to top button