नाबालिक को किडनैप कर किया गैंगरेप, जबरन कार में बैठा ले गए

लुधियाना.गांव जोधां की दलित समाज से संबंधित नाबालिगा को किडनैप कर उसी के गांव के 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए पीड़िता को घर के बाहर फेंक कर चले गए। पीड़िता और उसके परिवार को तीन दिनों तक हद को लेकर पुलिस इधर-उधर भटकती रही। चौकी छपार की पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाना जोधां भेज दिया और थाना जोधां पुलिस ने पीड़िता को पुलिस स्टेशन अहमदगढ़ भेज दिया।
नाबालिक को किडनैप कर किया गैंगरेप, जबरन कार में बैठा ले गए
16 तारीख को हुई वारदात में 21 तारीख को शाम 5.00 बजे मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने की बात तो दूर 5 दिनों में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी नहीं करवाया। थाना सिटी अहमदगढ़ की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर  इंदरजीत सिंह, जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी, पूर्व सरपंच का बेटा जगदीप सिंह उर्फ मनी समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब नाबालिगा अहमदगढ़ के मेन बाजार में स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से सुबह करीब 10. 30 बजे अपनी क्लास अटैंड कर जाने लगी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिगा को बाद दोपहर उसके घर के बाहर फेंक कर चले गए। दो दिन तक नाबालिगा सहमी रही और उसने किसी को भी नहीं बताया। तबीयत खराब होने पर आखिर उसने अपनी मां को सारी बात बताई।
पुलिस को दिए बयान में नगर कौंसिल में नौकरी करने वाले पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16साल की बेटी दसवीं क्लास पास कर अहमदगढ़ के मेन बाजार स्थित सेंटर से कंप्यूटर कोर्स कर रही है।  18 तारीख को उसकी तबीयत काफी खराब थी तो उसने अपनी मां को वारदात के बारे में बताया। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। शिकायत करने के लिए जब वो चौकी छपार गए तो काफी समय तक उन्हें बिठा कर रखा और बाद में यह कह कर भेज दिया कि उनको थाना जोधां में जाना पड़ेगा।
थाना जोधां पुलिस ने उन्हें थाना अहमदगढ़ सिटी में भेज दिया। वहां पर यह कह कर टाल दिया कि अगले दिन मैडम आएंगी और वही अापकी शिकायत दर्ज करेंगी। 3 दिन तक भटकाती रही पुलिस, चौकी छपार से थाना जोधां भेजा, फिर अहमदगढ़ में दर्ज हुआ केस। पहले पीड़िता चौकी छपार थाना जोधां में गई थी। जब हमारे पास शिकायत लेकर आई तो मामला दर्ज कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा और टेस्ट के लिए सैंपल भी भेजे जाएंगे। पुलिस पर कोई दबाव नहीं है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस रेड कर रही है।
बलवीरसिंह, एसएचओ, थाना सिटी अहमदगढ़

आज पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा

16 तारीख को सुबह मैं कंप्यूटर सेंटर से क्लास खत्म कर नीचे उतरी थी। वहां कार में उसके गांव का इंदरजीत सिंह जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गी बैठे थे। उन्होंने गांव की तरफ जाने की बात कह मुझे जबरन कार में बैठा लिया। गांव की तरफ जाने की बजाए वे मुझे लेकर किसी दूसरे रास्ते की तरफ जाने लगे। मेरे विरोध करने पर दोनों ने भरोसा दिलाते कहा कि उन्हें अपने दोस्त की मोटर पर कुछ काम है।
इसलिए दूसरे रास्ते से जा रहे हैं। जब मोटर पर पहुंचे तो वहां पर जगदीप सिंह उर्फ मनी अपने दो अन्य साथियों सहित पहले से मौजूद था। आरोपियों ने मेरे साथ रेप किया। दोनों अन्य लोगों को मैं सामने आने पर पहचान सकती हूं। वारदात के दौरान शोर मचाने पर आरोपियों ने कपड़े से मेरा मुंह बंद कर दिया। आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर किसी को वारदात के बारे में बताया तो वह उसके भाई पिता को जान से मार देंगे। इसके बाद मुझे घर के बाहर फेंक कर आरोपी फरार हो गए। शिकायत लिखवाने के लिए गए तो पुलिस भी टाल मटोल करती रही। फिर 21 सितंबर को अहमदगढ़ पुलिस ने पर्चा किया।
जैसापीड़िता ने बताया।
Back to top button