नवरात्रि में हैं उपवास तो इसका करें सेवन सेहत और स्वाद दोनों का रखेगा ख्याल

नवरात्रि के दिनों में उपवास करने वाले लोग जिस चीज का सबसे अधिक सेवन करते हैं वो है आलू। आलू को कई तरह से बनाकर फलाहार के रूप में खाया जा सकता है तो चलिए आज हम आपको आलू केला पकौड़ा कैसे बनाते हैं इसके बारे में बताएंगे।

Take care of fasting and fasting

आलू केला पकौड़ा के लिए आपको चाहिए-
-उबले हुए कच्चे केले
-उबले हुए आलू
-कूट्टू का आटा
-हरी मिर्च
-हरा धनिया
-भुने और पिसे हुए मूंगफली के दानें
-तलने के लिए तेल या घी
-सेंधा नमक (इच्छानुसार)

बनाने की विधि

सबसे पहले केलों को मैश करें और इसे कूट्टू का आटा और सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब आलुओं को भी मैश कर लें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया, मूंगफली और नमक डालें।

आलुओं के मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बनाएं और आटे वाले मिश्रण में डुबोएं।

अब एक कढ़ाई में घी डालें और जब ये गर्म हो जाए तो इसमें इन बॉल्स को डालकर सुनहरा होने तक तलें। जब सभी बॉल्स तलकर तैयार हो जाए तो हरी चटनी के साथ सर्व करें।

Back to top button