जान बचाने को ड्राइवर साथी ट्रैक्टर से कूदे, नहीं बच पाए, ऊपर से गुजरी ट्राली

  • गढ़शंकर(लुधियाना). श्रीआनंदपुर साहिब रोड पर बुधवार देर रात गांव सेखोवाल के पास ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली के पलटने से दो लोगों की मौत और एक जख्मी हो गया। हादसा ट्राली की हुक टूटने से हुआ। 
    जान बचाने को ड्राइवर साथी ट्रैक्टर से कूदे, नहीं बच पाए, ऊपर से गुजरी ट्राली

    ये था मामला…

    मृतकों की पहचान बरनाला की तहसील तपा मंडी के गांव टल्लेवाल के रूप में हुई है। टल्लेवाल के जरनैल सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, हरदीप सिंह पुत्र मुकंद सिंह और गुरदीप सिंह पुत्र हरबंस सिंह ट्रैक्टर-ट्राली पर हिमाचल से रेत भरकर बरनाला जा रहे थे। देर रात सेखोवाल के नजदीकी जेपी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने टर्न लिया तो तेज स्पीड और ओवरलोड होने से ट्राली की हुक टूट गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू हो गया।

    ये भी देखें:- अभी-अभी: मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर, ममता सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला…

    घबरा कर जरनैल सिंह और हरदीप सिंह ने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, पर ट्रैक्टर मालिक गुरदीप सिंह ट्रैक्टर की साइड पर बैठा रहा। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली से जान बचाने के लिए कूदने वाले जरनैल सिंह और हरदीप सिंह के ऊपर से गुजर कर पलट गई। इससे जरनैल सिंह और हरदीप सिंह के शरीर के चीथड़े उड़ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, गुरदीप सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Back to top button