तेजधार हथियारों से युवक का किया कत्ल, शव ड्रेन किनारे पटरी पर फेंका
संगरूर.देर रात एक नौजवान के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर कत्ल कर दिया गया है। घटना को अंजाम सुनसान स्थान ड्रेन किनारे पटरी पर दिया गया है। मृतक बीबी राजिन्द्र कौर भट्ठल के गनमैन का भांजा था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कत्ल का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक नौजवान की मासी नीलम रानी ने पुलिस को बताया कि उसका भांजा मुकेश कुमार उर्फ लड्डू (25) बुधवार को 3 बजे घर से चला गया था। रात 9 बजे तक मुकेश घर नहीं लौटा तो वह सो गए थे। सुबह करीब 8 बजे किसी ने फोन कर बताया कि मुकेश संगरूर-महिलां रोड से गुजरती ड्रेन की पटरी पर गिरा पड़ा है। जिसके बाद वह तुरंत गांव के लोगों को लेकर मौके पर पहुंची तो मुकेश मरा पड़ा था। पास उसका मोटरसाइकिल पड़ा था।
ये भी देखें:- अभी-अभी: मुहर्रम के दिन मूर्ति विसर्जन पर, ममता सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला…
सुनाम सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ साहिब सिंह ने बताया कि फोन आया कि एक नौजवान ड्रेन की पटरी पर गिरा पड़ा है तो पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि नौजवान के सिर पर तेजधार हथियार से बेरहमी से कत्ल किया गया है। नौजवान के सिर से बहुत खून भी बह गया था। तुरंत मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया जिन्होंने मौके से कुछ पैर और मोटरसाइकिल टायर के निशान ट्रेस किए हैं। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध सुनाम सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतक बुरी संगत में पड़ गया था। जिसे घरवालों ने काफी रोकने का प्रयास भी किया था परंतु मृतक परिजनों की बात नहीं मानता था। मृतक पर लड़ाई-झगड़े के मामले भी दर्ज हैं।





