होटल मालिक ने लिखा 45 पेज का सुसाइड नोट और खा लिया जहर, नोट में लिखा ये सब

हनुमानगढ़-सूरतगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक शख्स ने 48 पेज का सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। जहर खाने से होटल मालिक की मौत हो गई। सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में दो नामजद सहित अन्य पर केस किया गया है।
45 पेज का सुसाइड नोट लिखकर होटल मालिक ने खा लिया जहर, लेटर में लिखा ये सब

 पत्नी को बोला, कॉपी में सब लिखा है…

-सूरतगढ़ शहर के बड़ोपल रोड पर एक होटल के मालिक ने उधार दिए पैसे ने मिलने से परेशान होकर सल्फॉस की गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली।
– मृतक रामविलास वर्मा वार्ड नंबर 32 का निवासी था। वह 10 साल से बड़ोपल रोड पर स्थित डिस्कॉम दफ्तर के सामने सौरभ जलपान गृह के नाम से होटल चला रहा था।

ये भी देखें:- अभी-अभी: पूर्व पार्षद ने किया हनीप्रीत को लेकर ये बड़ा दावा राजस्थान में यहाँ रुकी थीं हनीप्रीत

– टाउन सिटी पुलिस ने होटल के गल्ले से एक कॉपी में लिखा 45 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है।
– पुलिस थाना में सुसाइड नोट और मृतक की भाई भगवानसिंह की रिपोर्ट के आधार 2 नामजद सहित अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
– नामजद आरोपियों के नाम अशोक सुखीजा पंकज सेठी हैं। दोनों आरोपी सूरतगढ़ के निवासी बताए गए हैं।
– मृतक के तीन बच्चे हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि गलत संगत में पड़ने से रामविलास ने अपने कुछ साथियों को लाखों रुपया उधार दे दिया। जो वापस नहीं मिला। इतना ही नहीं उस पर भी कर्ज हो गया।
– मृतक रामविलास के एक बेटा दो पुत्रियां हैं। इनमें बड़ा बेटा सौरभ कक्षा 11 में, बेटी चंचल कक्षा 9 छोटी बेटी पायल कक्षा 7 वी में पढ़ती है।
– मृतक 4 भाइयों में तीसरे नंबर पर था। रामविलास के मौत को गले लगाने पर पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Back to top button