रेयान में मर्डर: प्रद्युम्न की हत्या के 14 दिन बाद, सीबीआई जांच में…

गुरुग्राम पुलिस ने रेयान स्कूल मामले में पिंटो परिवार को पूछताछ के लिए समन भेजा है। प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच अगले हफ्ते यानि सोमवार से शुरू हो सकती है। हरियाणा सरकार की तरफ से इस संबंध में केंद्र को पत्र भेजे जाने के बाद अब सबकी नजरें सीबीआई पर टिक गई हैं। प्रद्युम्न के माता-पिता समेत दूसरे अभिभावकों को उम्मीद है कि सीबीआई जांच में सच सामने आएगा।

Murder in Ryan: 14 days after the killing of Pradyumna, in CBI investigation.

राज्य सरकार की ओर से जांच का पत्र केंद्र सरकार के पास पहुंचने के बाद अब अगले दो दिन काफी अहम हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है। जैसे ही पत्र सीबीआई के पास पहुंचेगा। जांच एजेंसी इस मामले को अपने हाथ में ले लेगी। इसी के साथ जांच टीम भी गठित कर देगी।

HC ने दिया आदेश, Govt स्कूलों में 1 महीने में शुद्ध पानी का इंतजाम करें, नहीं तो DM का RO करो श‍िफ्ट

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मंगलवार को सीबीआई जांच के लिए पत्र केंद्र सरकार को भेज दिया। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय के एक अधिकारी ने पत्र मिलने की पुष्टि भी की। सूत्रों के अनुसार अगले दो-तीन दिन में स्थिति साफ हो जाएगी।

केंद्र के संपर्क में सरकार: 

हरियाणा सरकार में अतरिक्त मुख्य सचिव (गृह) एस एस प्रसाद के अनुसार हरियाणा सरकार इस मामले की जांच यथाशीघ्र करवाने के लिए केंद्र के संपर्क में है। गृह विभाग के अधिकारी इस मामले से जुड़े घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। सीबीआई मामले की जांच अपने हाथ में लेने के साथ नए सिर से रिपोर्ट दर्ज करेगी। इसके साथ ही पुलिस से वह तमाम सबूत और दस्तावेज भी हासिल करेगी।

सूत्रों के अनुसार कोर्ट से पिंटो परिवार को राहत नहीं मिलने के बाद अब अगले दो दिन में सीबीआई जांच संभाल सकती है। अगर इसमें कुछ देरी हुई तो अगले हफ्ते सीबीआई इस मामले को टेकअप करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से प्रद्युम्न हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने के ऐलान के चलते ही पुलिस ने अपनी चार्जशीट दाखिल नहीं की है। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए सात दिन का समय तय किया था।

Back to top button