खाता था सिर्फ फल ये लड़की से रेप का आरोपी बाबा, डंडे से ऐसे देता था आशीर्वाद

अलवर.छत्तीसगढ़ के लड़की से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्वामी कौशलेंद्र प्रपान्नाचार्य फलाहारी महाराज अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अब उनसे जुड़े कई बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि ये बाबा सिर्फ फल ही खाया करता था। जिसके साथ वो आशिर्वाद के नाम पर डंडा भी मारता था। जिसके लिए वो एक डंडा भी साथ रखता था। 
खाता था सिर्फ फल ये लड़की से रेप का आरोपी बाबा, डंडे से ऐसे देता था आशीर्वाद

जानें इस बाबा के बारे में…

– फलाहारी महाराज शिष्यों को हाथों से आशीर्वाद नहीं देता था। इसके लिए खास व्यवस्था की गई थी।
– मधुसूदन सेवाश्रम वेकेंटश बालाजी दिव्य धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को डंडे से आशीर्वाद देता था। वे हमेशा अपने साथ एक डंडा रखता था।
– फलाहारी महाराज के बारे में कहा जाता है कि वे केवल फल का सेवन करते थे। इस कारण उनका नाम भी कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य से कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज हो गया।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

क्या है मामला

– पुलिस ने बताया कि विक्टिम लड़की के परिवार के बाबा से करीब 25 साल से पारिवारिक रिश्ते थे। जब लड़की ने लॉ करने के बाद इंटर्नशिप पूरा किया था तो इंटर्नशिप खत्म होने के बाद विक्टिम को 5 हजार रुपए का मानदेय मिला।
– इस खुशी को बाबा से शेयर करने के लिए वह 7 अगस्त को बाबा के अलवर आश्रम पहुंची। यहां शाम करीब 7 बजे बाबा ने उसे मंदिर के बेसमेंट में बने कमरे में ठहराया। साथ ही बाबा ने यहां मौजूद लोगों को आरती में शामिल होने के लिए भेज दिया।
– तभी बाबा ने लड़की को अकेला पाकर कमरे का गेट बंद कर दिया और उसके साथ अश्लील बातें करने के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और बाबा ने लड़की के साथ सेक्शुअली हैरेस किया।
– घटना के बाद लड़की आश्रम से दिल्ली रह रहे अपने भाई के पास पहुंची और उसे आपबीती बताई। इसके बाद दोनों भाई-बहन बिलासपुर पहुंचे और अपने माता-पिता को बाबा द्वारा की गई करतूत के बारे बताया। इसके बाद लड़की ने बाबा के खिलाफ बिलासपुर महिला थाने में सेक्शुअल हैरेसमेंट का मामला दर्ज कराया।

बाबा की खबर हुई वायरल

– सोशल मीडिया पर फलाहारी महाराज के संबंध में जानकारी वायरल होने के बाद काला कुआं स्थित वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम के बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी गई।
– देर रात तक लोग पता लगाने में लगे थे कि आखिर सत्यता क्या है।
– दिव्य धाम मधुसूदन सेवाश्रम से जुड़े कर्मचारी वेद विद्यालय के विद्यार्थी आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे थे।
– जैसे ही लोगों को जानकारी मिली कि फलाहारी महाराज को अंबेडकर सर्किल के पास जिस प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उनके समर्थक पहुंचना शुरू हो गए।
– अस्पताल में पुलिस जाप्ता लगा होने के कारण किसी को फलाहारी महाराज से मिलने नहीं दिया जा रहा था। फलाहारी महाराज आईसीयू में भर्ती है।
Back to top button