बच्चों के IQ और विकास पर असर डाल सकता है मां का सिंदूर: सर्वे

सिंदूर में सीसे की मात्रा खतरनाक स्तर तक हो सकती है. ऐसे में अगर कोई मां इन सीसायुक्त सिंदूर का इस्तेमाल कर करती है, तो इससे उनके बच्चों में कम IQ और उनके विकास में रुकावट जैसी शिकायतें हो सकती हैं. एक अध्ययन में यह बात सामने आई है.On children's IQ and development

अमेरिका में रटगर्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार अमेरिका से इकट्ठा किए गए सिंदूर के 83% नमूनों और भारत से लिए गए 78% नमूनों में प्रति ग्राम सिंदूर में 1.0 माइक्रोग्राम पाई गई.

उधर, न्यूजर्सी से लिए गए 19% नमूनों और भारत से लिए गए 43% नमूनों के अध्ययन में पाया गया कि प्रति ग्राम सिंदूर में सीसे की मात्रा 20 माइक्रोग्राम से अधिक थी.

इसे भी पढ़े: फेसबुक जल्द बंद करेगा रोहिंग्या एक्टिविस्ट के अकाउंट

यूनिवर्सिटी में एसोसिएट प्रोफेसर डेरेक शेंडल ने कहा, ‘सीसे की सुरक्षित मात्रा नहीं है. इसलिए हमारा मानना है कि अमेरिका में तब तक सिंदूर नहीं बेचा जाए जब तक वह सीसा मुक्त नहीं हो.’

बता दें कि भारत और नाइजीरिया में इस्तेमाल किए जाने वाले काजल और आंखों से जुड़े अन्य उत्पादों में सीसे की मात्रा ज्यादा होने को लेकर अमेरिका उन्हें पहले ही प्रतिबंधित कर चुका है. हालांकि यहां सिंदूर को लेकर सिर्फ चेतावनी जारी की गई है.

Back to top button