21सितम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: नवरात्र का पहला दिन देखे आज किसकी किस्मत बदलेंगी माँ शैलपुत्री

    • ◆आज का पंचांग◆

।।आज का दिन मंगल मय हो 21सितम्बर दिन गुरुवार।।

21सितम्बर दिन गुरुवार का राशिफल : नवरात्र का पहला दिन देखे आज किसकी किस्मत बदलेंगी माँ शैलपुत्री ऋतु- शरद
मास-आश्विन
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-05:58
सूर्यास्त:-06:02
राहू काल(अशुभ समय) दोपहर
01:30से 03:00 तक
तिथ-प्रतिपदा
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपके शत्रु सक्रिय हो सकते हैं परंतु शत्रुओं की पराजय होने की संभावना है।निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।व्यवसायिक कार्यों की अड़चने समाप्त होंगी। बड़े कार्यों की सफल कार्य योजना बन पायेगी। आर्थिक पक्ष उत्तम होगा।

सुझाव:- आज आप माता शैलपुत्री को रक्त वस्त्र अर्पित करे लाभ होगा।

शुभ रंग:- पीला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप के भविष्य के लिए नौकरी व व्यवसाय में उन्नति होगी। मार्ग में आ रही वर्षों की बाधा समाप्त होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा से कष्ट हो सकता है।

सुझाव:- आज आप माता पार्वती को पंचामृत से स्नान करावें या मिष्ठान्न का भोग अर्पित करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें।वाद-विवाद से बचें।धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी से भी आवश्यकता से अधिक अपेछा रखना आपको कष्ट दे सकता है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी माता रानी के मंदिर में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपको धनलाभ होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग रहेगा।व्यवसाय में प्रगति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

सुझाव:- आज आप दुर्गा शप्तशती का पाठ करें व मां शैलपुत्री को नैवेद्य अर्पित करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपकी भागदौड़ बढ़ने की संभावना है।मन थोड़ा अशांत रहेगा।परिवारिक सहयोग मिलने से कार्यों में सामान्यता बनी रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ते हुवे बनेगा।

सुझाव:- आज आप कमलपुष्प से माता शैलपुत्री की उपासना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।कोई भी कार्य बड़े ही लगनपूर्वक करने मे सफल हो सकते हैं।यात्रा से लाभ मिकेगा। शैक्षिक कार्यों में उन्नति होगी।व्यवसाय ठीक चलने लगेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शंकर पार्वती जी का ध्यान करते हुए रामचरित मानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई भी कार्य भली-भांति उत्साह के साथ करेंगे।राजनेता अथवा उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा।पारिवारिक सहमति से प्रगति होगी।

सुझाव:- आज आप काली गाय रोटी और गुड़ खिलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बैगनी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आप अपने कार्यों को सुनिश्चित करेंगे।लोग आपके व्यवहार कुशलता से प्रभावित होंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।उपहार व सम्मान का योग है।व्यर्थ की परेशानियों से बचें।संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें व पिला वस्त्र चढ़ावें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।आपके जीवनस्तर मे बदलाव होने की संभावना है।संतान के कारण व्यय अधिक होगा।मन खिन्न हो सकता है।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप माँ शैलपुत्री जी की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपके दैनिक कार्यों में प्रगति हो सकती है।आपके घर कोई मेहमान आपसे मिलने आ सकते हैं।व्यवसायिक योजना को बल मिलेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।फिर भी मन अशांत रहेगा।व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सुझाव:- आज आप माता रानी के मंदिर में नारियल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग- नारंगी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आपको परिवार का सहयोग प्राप्त हो सकता है।कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है।निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता प्राप्त होगी।

सुझाव:- आज आप संध्या काल मे माता रानी को मिष्ठान्न अर्पित करें ब्राह्मणों को भोजन करायें लाभ होगा।

शुभ रंग- मटमैला।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आप अपने पुराने मित्रों के साथ कहीं यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि।शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त होगी।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।भागदौड़ की स्थिति रहेगी।

सुझाव:- आज आप माता रानी के मंदिर में यथा शक्ति सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज आश्विन मास शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथिहै।
2 आज माता शैलपुत्री का व्रत है।
3आज कलश स्थापना मुहूर्त प्रातः 6बजे से 09:57तक व मध्यान11:36से12:24 तक

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

देबि पूजि पद कमल तुम्हारे।
सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे।।

अर्थ:- श्री रामचरितमानस में श्री किसोरी जी माता पार्वती की वंदना करते हुवे कहती है कि गए गौरी माँ तुम्हारे चरणकमल की पूजा करके देवता, मनुष्य , मुनि सब सुखी हो जाते है माँ तुम्हारी पूजा के बिना सभी देवों की उपासना व्यर्थ मात्र है अस्तु हम आप की शरण मे हैं।

।।वास्तु टिप।।

नौरात्री में प्रथम दिवस से नौ दिनों तक समर्पित भाव से माता रानी की सविधि पूजा, कलश स्थापना, मात्र से सभी प्रकार का वास्तु दोष तत्काल समाप्त हो जाता है व घर धन धान्य से परिपूर्ण हो जाता है।

।।आप सब का मंगल हो ।।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।ज्योतिर्विद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button