सनराइजर्स ने केकेआर को किया आईपीएल से बाहर

Barinder Singh Sran of Sunrisers Hyderabad is congratulated by Deepak Hooda of Sunrisers Hyderabad for getting Robin Uthappa of Kolkata Knight Riders wicket during match 58 The Eliminator of the Vivo IPL (Indian Premier League) 2016 between the Sunrisers Hyderabad and the Kolkata Knight Riders held at The Feroz Shah Kotla Ground in Delhi, India, on the 25th May 2016 Photo by Shaun Roy / IPL/ SPORTZPICS
Barinder Singh Sran of Sunrisers Hyderabad is congratulated by Deepak Hooda of Sunrisers Hyderabad for getting Robin Uthappa of Kolkata Knight Riders wicket during match 58 The Eliminator of the Vivo IPL (Indian Premier League) 2016 between the Sunrisers Hyderabad and the Kolkata Knight Riders held at The Feroz Shah Kotla Ground in Delhi, India, on the 25th May 2016

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को आईपीएल-9 के एलिमिनेटर में कोलकाता नाइटराइडर्स पर 22 नों से जीत दर्ज कर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। सनराइजर्स के 162/8 के जवाब में केकेआर 8 विकेट पर 140 रन ही बना पाया। सनराइजर्स ने इसी के साथ राउंड रॉबिन में दोनों मैचों में मिली हार का बदला चुकाया।सनराइजर्स का अब शुक्रवार को होने वाले दूसरे क्वालीफायर में मुकाबला गुजरात लॉयंस से होगा।

केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और रॉबिन उथप्पा 11 रन बनाकर बरिंदर सरन की गेंद पर शॉर्ट कवर पर हैनरिक्स को कैच दे बैठे। कोलिन मुनरो एक बार फिर असफल रहे, वे 16 रन बनाकर रन आउट हुए। कटिंन ने केकेआर को करारा झटका दिया, जब उन्होंने कप्तान गंभीर (28) को स्थानापन्न खिलाड़ी विजय शंकर के हाथों झिलवाया। यूसुफ 2 रन बनाकर हैनरिक्स के शिकार बने, जब भुवी ने उनका शानदार कैच लपका। सूर्यकुमार यादव जब 15 रनों पर थे तब सरन की गेंद पर मुस्ताफिजुर ने बाउंड्री पर उनका कैच छोड़ा। यादव इसका लाभ नहीं उठा पाए और 23 रन बनाकर हैनरिक्स के शिकार बने। मनीष पांडे (36) को भुवी ने चलता किया। भुवनेश्वर ने 19 रनों पर 3 विकेट लिए जबकि हैनरिक्स को 2 विकेट मिले।

इससे पहले केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मॉर्केल ने शिखर धवन (10) को बोल्ड कर केकेआर को पहली सफलता दिलाई। सनराइजर्स मुश्किल में पड़ सकता था यदि यूसुफ पठान ने वॉर्नर का रिटर्न कैच पकड़ा होता, उस वक्त वॉर्नर 10 रनों पर खेल रहे थे। वॉर्नर और मोइजेस हैनरिक्स ने पारी को संभाल लिया था, लेकिन कुलदीप यादव ने एक अोवर में दोनों को चलता किया। हैनरिक्स (31) उनकी फ्लेटर गेंद को समझ नहीं पाए और हवा में खेल दिया, जहां यादव ने खुद कैच लपका। यादव की अंदर आती हुई गेंद को वॉर्नर समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए। उन्होंने 28 रन बनाए।

इसके बाद युवराज सिंह के साथ मिलकर दीपक हूडा (21) पारी को संभालते नजर आ रहे थे, लेकिन बेवजह रन चुराने की कोशिश करते वक्त वे कुलदीप यादव के थ्रो पर रन आउट हुए। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 49 रनों की भागीदारी की। कुलदीप यादव ने बेन कटिंग (0) को विकेटकीपर उथप्पा के हाथों स्टंप करवाया। युवी जब 32 रनों पर थे तब विकेटकीपर उथप्पा ने उन्हें रनआउट करने का आसान मौका छोड़ा। युवी 44 रन बनाने के बाद होल्डर की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने 30 गेंद में 8 चौके व 1 छक्का लगाया। विकेटकीपर उथप्पा ने होल्डर की गेंद पर नमन अोझा (7) का उम्दा कैच लपका। भुवी 1 रन बनाकर मॉर्केल के शिकार बने। बिपुल शर्मा 14 और बरिंदर सरन बगैर खाता खोले नाबाद रहे। कुलदीप यादव ने 35 रनों पर 3 और होल्डर तथा मॉर्केल ने 2-2 विकेट लिए।

Back to top button