अब आपको शराब खरीदने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड

अब अगर हैदराबाद में आपको शराब खरीदनी है तो उसके लिए भी आधार कार्ड जरूर दिखाना होगा. तेलंगाना राज्य के एक्साइज़ डिपार्टमेंट ने पब में शराब खरीदने के लिए आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य कर दिया है. हाल ही में एक नाबालिग द्वारा की गई दूसरी नाबालिग लड़की की हत्या के बाद लिया गया है.

Aadhar card will show for buying liquor

आपको बता दें कि 17 वर्षीय छात्रा का खून उसके साथ पढ़ने वाले 17 वर्षीय छात्र ने ही कर दिया था. इस घटना के बाद पब में नाबालिगों के लिए शराब परोसने पर भी रोक लगा दी थी. इस आदेश के बारे में शहर के सभी पब को यह सूचना दे दी गई है कि 21 साल से कम उम्र के लड़के-लड़कियां को अंदर ना आने दिया जाए.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार आधार कार्ड को सभी जरूरी सेवाओं के लिए अनिवार्य करने में जुटी हुई है. मोबाइल और पैन कार्ड को आधार से लिंक करने को अनिवार्य बनाने के बाद सरकार ड्राइविंग लाइसेंस को भी इससे जोड़ने की तैयारी कर रही है. हाल ही में  सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर ने कहा था कि वह ड्राइविंग लाइसेंस को भी आधार से लिंक करने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बात की है.

इन चीजों के लिए अनिवार्य हो चुका है आधार

केंद्र सरकार जहां अब ड्राइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक करने की योजना बना रही है. वहीं, इससे पहले पैन कार्ड और आपके मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर आपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो आपके लिए आईटीआर फाइल करने में दिक्कत हो सकती है.

Back to top button