छात्रा के साथ ष्कर्म करने के आरोप में, प्रदर्शनकारी जता रहे विरोध

कक्षा 12 वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में, एक स्कूल संचालक और शिक्षक को पकड़ लिया गया है। राजस्थान के सीकर के बास गांव में हुई इस घटना के मामले में, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर घटना के बाद पीड़िता को चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।फ़िलहाल पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।In charge of doing prostitution with schoolgirl

अजीतगढ़ के हरदा के बास गांव में हुई, इस घटना को लेकर विद्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि प्रशासन प्रदर्शनकारियों को समझाने में लगा है। मगर प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहाॅं के एक निजी स्कूल के संचालक जगदीश यादव और, जगत सिंह गुर्जर पर आरोप लगाया गया है कि, इन आरोपियों ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया।

जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसके बाद लड़की अपने घर पहुॅंची तो उसकी हालत खराब थी। छात्रा की बिगड़ी हुई हालत को देखकर परिजन घबरा गए। उसे चिकित्सालय ले जाया गया, चिकित्सालय में जाॅंच के दौरान छात्रा से दुष्कर्म किए जाने की बात पता चली।

इसे भी पढ़े: फरीदाबाद में चुनावी रंजिश में घर में घुसकर की 5 लोगों की हत्या

जिस पर परिजन ने पुलिस में शिकायत की। फिलहाल छात्रा को जयपुर के सवाई मानसिंह चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Back to top button