ये हैं भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले महल, इस वजह से हैं फेमस

मुंबई.भारत की रॉयल फैमिली की लाइफ स्टाइल, उनकी शान-ओ-शौकत हमेशा से पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इन रॉयल फैमिली के कुछ महल आज भी उतने ही खूबसूरत हैं, जितने पहले हुआ करते थे। 
ये हैं भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले महल, इस वजह से हैं फेमस

जानिए कुछ खास महलों के बारे में…

रॉयल पैलेस ऑफ मैसूर

-मैसूर महल पर्यटकों द्वारा दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले महलों में से एक माना जाता है।
-इस महल का डिजाइन अंग्रेज आर्किटेक्ट हेनरी ने तैयार किया था।
-इस महल के निर्माण की लागत तब 41 लाख 47 हजार 913 रुपए थी।
-मैसूर महल को अंबा विलास महल के नाम से भी जाना जाता है। इस महल को कई राजाओं ने कई वर्षों में बनवाया है।
-महल के पहले हिस्से को वाडियार राजाओं ने 14वीं शताब्दी में बनवाया था। इसके बाद इसमें कई बदलाव हुए, जो 1897 से 1912 के बीच में किए गए। 
-इस पैलेस में विभिन्न धर्मों और उनकी शैलियों का आर्किटेक्चर देखने को मिलता है। इस महल में एक बहुत बड़ा बागीचा भी है।

इसे भी देखें:- अभी अभी: दीपावली पर मोदी सरकार देगी सबसे बड़ा तोहफा, आधी होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

ताजमहल के बाद यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारत की इमारत

-इस महल को दीपावली और दशहरे के मौके पर 10 हजार लाइट्स से चमकाया जाता है। 
-महल में आप उन कमरों को भी देख सकते हैं जिनमें शाही वस्त्र, छायाचित्र और गहने रखे गए हैं। 
-साथ ही महल के दीवार को सिद्धलिंग स्वामी, राजा रवि वर्मा और के. वेंकटप्पा के पेंटिंग्स से सजाया गया है। 
-14वीं से 20वीं शताब्दी के बीच बनाए गए मैसूर महल में 12 मंदिर भी हैं। यहां आपको इंडो-सारासेनिक, द्रविड़ियन, रोमन और ओरिएंटल शैली का वास्तुशिल्प देखने को मिलता है। 
-एक सर्वे के मुताबिक ताजमहल के बाद यह सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारत की इमारत है।
-1912 में पूरी तरह बनकर तैयार हुआ यह शाही पैलेस।
Back to top button