योगी सरकार ने 6 महीने पूरे होने पर जारी क‍िया श्वेत पत्र, सीएम बोले…

  • लखनऊ. योगी सरकार ने 6 महीने पूरे होने पर श्वेत पत्र जारी किया। इस दौरान सरकार के सभी मंत्री मौजूद थे। योगी ने कहा- यूपी में पिछली सरकारें गैर जिम्मेदार, भ्रष्ट और जन विरोधी रही हैं। इससे पहले प्रदेश में आराजकता का माहौल था।
    योगी सरकार ने 6 महीने पूरे होने पर जारी क‍िया श्वेत पत्र, सीएम बोले...

    अखिलेश राज में कई कारनामे हुए

    – योगी ने कहा- ”भ्रष्ट और गैर जिम्मेदाराना सरकारों की वजह से पीएसयू बंद हो चुके हैं। अखिलेश राज में कई कारनामे हुए। सरकारी उपक्रमों में 91 हजार कारोड़ का घाटा था।” 
    – ”बीजेपी की सरकार आई है तो स्थ‍िति कुछ सही हुई है। हम अपने 6 महीने की उपलब्ध‍ियों को लेकर कल आपके सामने आएंगे। कल हमारी सरकार को 6 महीने पूरे हो रहे हैं।”

    इसे भी देखें:- अभी अभी: दीपावली पर मोदी सरकार देगी सबसे बड़ा तोहफा, आधी होंगी पेट्रोल-डीजल की कीमतें!

    योगी ने पेश किया था 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड

    – बता दें, योगी आदित्यनाथ ने 27 जून को अपनी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। उस वक्त 48 पेज का बुकलेट ‘100 दिन विश्वास के’ जारी किया गया था। इसके साथ ही एक वीडियो भी जारी किया गया था।
    – योगी ने रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कहा था- ”19 मार्च 2017 को यूपी सरकार ने शपथ ग्रहण किया था। राज्य सरकार के 100 दिन की उपलब्ध‍ियों पर हमें संतोष का अनुभव हो रहा है।”
    – ”हमने केंद्र की सरकार के ‘सबका साथ-सबका विकास’ का अनुसरण किया है। हमारी सरकार ने आम जनता के कल्याण के लिए अविलंब कार्यवाही शुरू की है। हमने शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है।”
Back to top button