आंखों में धूल झोंक नेपाल भाग गई हनीप्रीत, 7 स्टेट की पुलिस को थी तलाश
जयपुर। राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत के नेपाल भागने की खबर है। ये दावा कल उदयपुर से गिरफ्तार किए गए डेरा से जुड़े प्रदीप गोयल ने किया है। कुछ दिन पहले पुलिस को प्रदीप के साथ हनीप्रीत की लोकेशन उदयपुर के एक मॉल में मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस प्रदीप तक पहुंची। हनीप्रीत पर बाबा को भगाने और दंगा भड़काने की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

यहां तलाश रही थी सात स्टेट की पुलिस…
– हरियाणा पुलिस और उदयपुर की स्पेशल टीम ने यहां सेक्टर-14 नाकोड़ा नगर में रहने वाले प्रदीप गोयल को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पूछताछ में प्रदीप ने हनीप्रीत के नेपाल भाग जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने प्रदीप के पास से एक मोबाइल भी जब्त किया है जिसमें राम रहीम और हनीप्रीत से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। हरियाणा पुलिस को प्रदीप ने बताया है कि वह कुछ दिन पहले यहां से नेपाल जा चुकी है।
इसे भी देखें:- अभी अभी: बीजेपी के लिए आई सबसे बुरी खबर, सोनिया गांधी ने दिया लालकृष्ण आडवाणी को बड़ा सहारा!
– रहीम के जेल जाने के बाद हनीप्रीत के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने के बावजूद भी पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं लगा पाई थी। हरियाणा, पंजाब, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल और उत्तर प्रदेश की पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी करती रह गई। इतना ही नहीं हनीप्रीत की तलाश में भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी तेज की गई थी। हर आने-जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी। कई जगह उसके पोस्टर लगाए जाने की भी खबर आई थी।





