MP: CM हाउस के पास दो गुटों में विवाद, उपद्रवियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
भोपाल.मुख्यमंत्री निवास के पास स्थित पानी की टंकी के पास शुक्रवार दोपहर सार्वजनिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच उपद्रव करने वालों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला शांत कराया। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।

शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कुछ लोग श्यामला हिल्स पर एक सार्वजनिक स्थल पर निर्माण करने पहुंचे। वहां स्थाई निर्माण को लेकर एक पक्ष ने आपत्ति जताई। इससे विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को समझााने की कोशिश की। विवाद नहीं थमा तो पुलिस को लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया और पीटा। बाद में पुलिस ने दोनाें पक्षों को बैठाकर उनकी गलतफहमियां दूर की गई। तब जाकर कहीं मामला शांत हुआ। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों में से किसी के भी खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
इसे भी देखें:- अभी अभी: बीजेपी के लिए आई सबसे बुरी खबर, सोनिया गांधी ने दिया लालकृष्ण आडवाणी को बड़ा सहारा!
बातचीत से सुलझा मामला
निर्माण को लेकर कुछ विवाद हुआ था। लोगों को लगा की पक्का निर्माण हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं था। सिर्फ सुधार किया जा रहा था। दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया गया है।
राजेश सिंह भदौरिया, एएसपी जोन-1
राजेश सिंह भदौरिया, एएसपी जोन-1
विधायक निधि से निर्माण
कुछ लोग वहां पर जबरन निर्माण कर अशांति फैलाना चाहते थे। जमीन प्राइवेट है और उसका केस चल रहा है। ऐसे में वहां किसी तरह का निर्माण करना उचित नहीं है। वैसे भी यह निर्माण विधायक निधि से किया जा रहा था। इसकी कोई जरूरत नहीं है।- शबिस्ता जकी, स्थानीय पार्षद





