अब स्मार्टफोन से ही प्रिंट हो जाएंगी फोटो, एचपी लाया ये बेहतरीन पॉकेट साइज फोटो प्रिंटर

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी कंपनी एचपी ने एक पॉकेट साइज प्रिंटर लॉन्च किया है। इसका नाम HP Sprocket है। इसकी कीमत 8,999 रुपये है। यह प्रिंटर यूजर के मोबाइल फोन से फोटोज को तुरंत प्रिंट करने की सुविधा देता है। यह ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल फोन से कनेक्ट होकर 2×3 इंच की फोटो प्रिंट कर सकता है। इसके लिए यह डिवाइस जिंक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करता है। यह तकनीक बिना इंक या टोनर कार्टेज के फोटो को स्मज-प्रूफ, वॉटर रेसिसटेंट और कलरफुल प्रिंट करने में मदद करती है।

अब स्मार्टफोन से ही प्रिंट हो जाएंगी फोटो, एचपी लाया ये बेहतरीन पॉकेट साइज फोटो प्रिंटर

जानें HP Sprocket एप के बारे में

HP Sprocket की एप भी मौजूद है, जिसे एंड्रॉयड और iOS यूजर्स फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी फोटो को प्रिंट कर सकते हैं। कंपनी ने कहा, “यह एप यूजर्स को लगभग हर इमेज फॉर्मेट पर काम करने की सुविधा देती है।” एचपी के वरिष्ठ निदेशक (प्रिंट कारोबार) राज कुमार ऋषि ने कहा कि आजकल स्मार्टफोन्स ने फोटोज को सहेज के रखना काफी आसान बना दिया है। लेकिन प्रिंट हुई फोटोज की अहमियत इससे खत्म नहीं होती। इसी के चलते कंपनी ने यह प्रिंटर बनाया है।

अन्य प्रिंटर्स भी उपलब्ध

आपको बता दें कि मार्किट में इसके अलावा भी कई प्रिंटर उपलब्ध हैं जिन्हें कम कीमत में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से HP DeskJet 2131 All-in-One Printer को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 4,260 रुपये है। इस प्रिंटर पर पूरे 29 फीसद का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है।

Back to top button