जेपी डुमिनी को पहली नजर में हुआ था प्यार, ये हैं इनकी लव वाइफ

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर जेपी डुमिनी ने टेस्ट क्रिकेट से अलविदा कह दिया है। डुमिनी ने अपने टेस्ट करियर में 46 टेस्ट खेले। जिसमें उन्होंने करीब 33 की औसत से 2103 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए। डुमिनी ने अपने टेस्ट करियर का आगाज साल 2008 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
जेपी डुमिनी जिनते क्रिकेट के मैदान में गंभीरता से खेलते हैं, उतने ही वह अपनी रियल लाइफ में रोमांटिक है। इनकी लव स्टोरी काफी हट कर होती है। साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर जेपी डुमिनी की वाइफ साउथ अफ्रीका की सबसे पॉपुलर क्रिकेटर वाइफ हैं। आइए जानते है इनकी लव लाइफ के बारे में-
टीम इंडिया से दूर कुछ यूँ परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं शिखर धवन
डुमिनी को पहली नजर में हो गया था प्यार
इन दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ था। डुमिनी ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि ये पहली नजर का प्यार था। दोनों की मुलाकात 2008 में हुई और आपस में मिलने लगे। पहली बार देखते ही हमें प्यार हो गया था। उन्होंने कहा कि मैं उनके प्यार में पागल थी। हमने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने का फैसला लिया। मुलाकात के दो हफ्ते बाद ही जेपी क्रिकेट टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए।
1 साल बाद की इंगजमेंट
करीब एक साल बाद हमने इंगेजमेंट कर ली। सगाई के बाद जब जेपी पहले टूर पर गए तो मैं बहुत अकेला महसूस कर रही थी। तब मुझे लगा कि हमारा रिश्ता बेहद खास है। करीब 2 साल की डेटिंग के बाद जून 2011 में इस कपल ने शादी कर ली थी। इनकी शादी को 4 साल हो गए हैं। बता दें इन दोनों के घर एक नन्ही परी है। जिसका नाम ‘इसाबेला’ है। अकसर ही डुमिनी फोटो अपलोड करते रहते है।





