4GB रैम और इन बेहतरीन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च हुआ Yu Yureka 2, है सिर्फ…कीमत

माइक्रोमैक्स के स्वामित्व वाली कंपनी Yu मोबाइल्स ने अपने नए स्मार्टफोन Yu Yureka 2 को लॉन्च कर दिया है. इससे पहले जून में Yu Yureka Black को लॉन्च किया गया था. इस स्मार्टफोन को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा. ये 20 तारीख से शुरू होने वाले बिग बिलियन डेज सेल में खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी है.

4GB रैम और इन बेहतरीन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च हुआ Yu Yureka 2, है सिर्फ...कीमत

डुअल सिम सपोर्ट वाला (माइक्रो + नैनो) एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें 5.5 इंच फुल HD (1080×1920 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB रैम के साथ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे के सेक्शन की बात करें तो इसके रियर में डुअल LED फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का मौजूद है.

Yu Yureka 2 64GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसे कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल-बैंड0 (2.4GHz and 5GHz) Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v4.0, GPS/ A-GPS, FM radio, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो-USB मौजूद है. 

इस स्मार्टफोन में एक्सिलिरोमीटर, एंबीयंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है. इसमें फास्ट चार्जिंग के लिए क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ 3930mAh की बैटरी दी गई है.  

Back to top button