SPICE का नया स्मार्टफोन वी801 हुआ लॉन्च

स्पाइस डिवाइस ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन वी 801 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पर अच्छा खासा ध्यान दिया है और दावा है कि यह फोन 0.1 सेकेंड में अनलॉक हो जाता है।

इस फोन की कीमत 7,999 रुपये तय की गई है। इस फोन को ऑफलाइन रिटेलर के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Spice V801 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720X1280 पिक्सल्स है। यह 2.5 डी कर्व्ड ग्लास से लैस है।
व्हाट्सऐप जल्द लेकर आएगा ये नया फीचर…!
इस फोन में 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वाड कोर मीडियाटेक प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, ग्राफिक्स के लिए माली 720 जीपीयू, 16 जीबी इंटनरल मेमोरी (64जीबी का सपोर्ट) और 2700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कैमरे की बात करें तो इस फोन में आगे और पीछे 8-8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। मुख्य कैमरा जहां ऑटोफोकस सपोर्ट करता है, वहीं वाइड-एंगल सेल्फी के लिए फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0 सपोर्ट करता है।





