रेस्टोरेंट में पिज्जा खाकर जाने लगे, पैसे मांगे तो मैनेजर पर तान दी पिस्तौल

जयपुर।जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एक दबमाश ने पिज्जा खाया और जब पैसे मांगे गए तो उसने मैनेजर पर पिस्तौल तान दी। इस पर रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। इसके बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से वहां से चला गया। अब पुलिस बाइक के नंबरों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर रही है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के प्रयास कर रही है। 
रेस्टोरेंट में पिज्जा खाकर जाने लगे, पैसे मांगे तो मैनेजर पर तान दी पिस्तौल

जानिए क्या है पूरा मामला …

– पिज्जा खाने के बाद वे जाने लगे। इस पर रेस्टोरेंट के मैनेजर ने उन्हें रोका और पैसे देने को कहा। मैनेजर के ऐसा कहते ही उनमें से एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल कर मैनेजर पर तान दी।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

– पिस्तौल देखकर मैनेजर सकते में आ गया। यह देखते ही वहां बैठ लोग उठ कर चले गए। सेकंडों में ही रेस्टोरेंट खाली हो गया।
– बदमाश वहां से निकले और पिस्तौल वाला बदमाश एक बार फिर लौटा। उसने फिर पिस्तौल लहराई। इसके बाद दोनों बाइक से वहां से चले गए। रेस्टोरेंट के लोगों ने बाइक के नंबर नोट कर लिए और पुलिस को इसकी सूचना दी।
– थोड़ी ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले।
– पुलिस का मानना है कि युवक आस-पास के इलाके के ही हैं। पुलिस अब बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Back to top button