कुछ ऐसी बदल गई है ‘धड़कन’ की यह एक्ट्रेस, SRK के साथ किया डेब्यू

बीचे दिनों अपना 44 वां बर्थडे मनाने वाली महिमा चौधरी काफी टाइम से लाइमलाइट से दूर हैं। वह मुंबई में अपनी बेटी आर्याना के साथ अकेली रह रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिनमें उन्हें पहचान पाना मुश्किल हैं। 20 साल में इतना बदलाव देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

कुछ ऐसी बदल गई है 'धड़कन' की यह एक्ट्रेस, SRK के साथ किया डेब्यू

बता दें कि महिमा चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से की थी। इसमें उनके साथ शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। लेकिन कुछ समय से कैमरे से दूर महिमा को देखकर आप बिल्कुल नहीं पहचान पाएंगे कि ये वही महिमा हैं, जिन्हें 3000 लड़कियों में से पसंद करके सुभाष घई ने पसंद किया था। हाल ही में महिमा को जूहु में देखा गया। उनका वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था।

पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

दरअसल, महिमा के पिता हिन्दुस्तानी और मां नेपाल की रहने वाली थी। महिमा दार्जिलिंग में ब्यूटी कांटेस्ट की विनर रह चुकी हैं। इतना ही नहीं वह पहले म्यूजिक चैनल पर वीजे भी रह चुकी हैं। महिमा ने 1998 में फिल्म ‘परदेस’  से फिल्मों में डेब्यू किया। फिल्म में महिमा की एक्टिंग को काफी सराहा गया और फिर एक के बाद एक महिमा ने कई फिल्में की। फिल्म ‘धड़कन’ में भी महिमा अक्षय कुमार के दोस्त के रोल में नजर आईं। साल 2016 में भी महिमा ने फिल्म ‘डार्क चॉक्लेट’ में काम किया। लेकिन यह फिल्म कब आई और कब चली गई किसी को पता नहीं चला। इससे पहले भी महिमा आईपीएल में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस बार की महिमा पहले दिखी महिमा से काफी अलग लग रही थीं।

बता दें कि महिमा छह साल तक टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के कारण उन्होंने 2006 में बॉबी मुर्खजी के साथ शादी कर ली। बॉबी एक बिजनेस मैन थे और शादी के कुछ दिन बाद ही महिमा ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर दी। हालांकि, उन्होंने खुद से कभी इस बात को नहीं कबूला कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं। सात साल तक बॉबी के सात रहने के बाद 2013 में वह उनसे भी अलग हो गईं और मुंबई में अपनी बेटी आर्याना के साथ अकेले रहने लगीं। फिल्मों से दूर वह अपनी जिंदगी को अपने ही अंदाज में एंजॉय कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button