अजमेर. सीबीएसई 5 नवंबर को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2017 के ऑनलाइन आवेदन में रह गईं कमियों को सुधारने के लिए एक मौका देगा। इस संबंध में वेबसाइट पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सीबीएसई द्वारा कॉलेज व्याख्याता पात्रता व जेआरएफ के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
सूत्रों के मुताबिक देश के कई हिस्सों के अनेक अभ्यर्थियों के आॅनलाइन आवेदन में कई कमियां रह गई हैं। ऐसे में कई अभ्यर्थी परेशान हैं। इसे देखते हुए सीबीएसई ने मौका देने का निर्णय किया है। सीबीएसई ने इसके लिए 19 से 25 सितंबर तक तिथि तय की है। इस अवधि में ही संशोधन किए जा सकेंगे।