732 लोगों ने एक साथ आठ मिनट तक की नस्य क्रिया, गिनीज बुक में रिकार्ड दर्ज

जयपुर।राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद युवा महोत्सव के तहत शुक्रवार को करीब आठ सौ लोगों ने आठ मिनट तक एक साथ नस्य क्रिया की। इसके तहत नाक में दो बूंद तेल या घी की डालकर सर्दी, जुकाम, अस्थमा ठीक होने का संदेश दिया। यह कार्यक्रम सुबह 9.20 से लेकर 9.28 बजे तक चला। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। साथ ही इसे एनएबीएच प्रमाण पत्र भी जारी किया गया।
732 लोगों ने एक साथ आठ मिनट तक की नस्य क्रिया, गिनीज बुक में रिकार्ड दर्ज

जानिए क्या है इसका उद्देश्य …

– प्रभारी डॉ. गोपेश मंगल का कहना है कि वातावरण में प्रदूषण के कारण नाक की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई। इसी कारण नस्य क्रिया करवाई गई। टीम के सदस्यों ने गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने का सफलता का प्रमाण पत्र भी जारी किया।
– एनआईए संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि गिनीज बुक की टीम के सदस्यों ने ड्रोन कैमरे से न केवल रिकार्डिग की बल्कि नस्य क्रिया की प्रोटोकोल गाइडलाइन पालना को भी देखा।
– युवा महोत्सव के मीडिया चैयरमैन डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि अगले तीन दिन चलने वाले आयुर्वेद युवा महोत्सव में आयुष पद्धति से जुड़ी आठ बड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 22 राज्यों के 26 हजार प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
– आयुष मंत्रालय व नेशनल आयुर्वेद स्टूडेंट एडं यूथ एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में तीन दिवसीय युवा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
– क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के एनएबीएच की निदेशक डॉ. गायत्री ने एनआईए संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव शर्मा को एनएबीएच प्रमाण पत्र भी जारी किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि देश का पहला संस्थान है जिसे एनएबीएच प्रमाण पत्र मिला है। इससे मरीजों को गुणवत्ता से युक्त इलाज के साथ सुरक्षा मिलेगी।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

इन रोगों में मिलता है फायदा

– नस्य क्रिया से सर्दी जुकाम, खांसी, बाल झड़ना व स्वाइन फ्लू जैसे रोगों में राहत मिलती है।
– इसे घर पर ही या कहीं भी आठ से दस मिनट में किया जा सकता है।
 
Back to top button