इन बड़े राज्यों के लिए 8 अक्टूबर से दौड़ेंगी त्यौहार स्पेशल ट्रेनें…

जयपुर। अगले महीने से शुरू होने वाले त्यौहारी सीजन के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनकी शुरुआत आठ अक्टूबर से होगी। जयपुर जंक्शन से चलने वाली इन ट्रेनों से महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न शहरों तक जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। 
इन बड़े राज्यों के लिए 8 अक्टूबर से दौड़ेंगी त्यौहार स्पेशल ट्रेनें...

जानिए और इस बारे में …

– जयपुर-बांद्रा टर्मिनस (6 ट्रिप) : यह ट्रेन 11 से 16 अक्टूबर तक छह फेरों में दौड़ेगी। यह ट्रेन जयपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच 09723 नंबर से संचालित की जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से जयपुर के बीच 09724 नंबर से संचालित होगी।
– जयपुर से प्रत्येक बुधवार सुबह 8:20 बजे रवाना होकर अगले दिन अल सुबह 4:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार अल सुबह 6:15 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 1:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अजमेर, भीलवाड़ा, रतलाम, सूरत होते हुए संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में 2 सैकंड एसी, 1 सैकंड-कम-थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, और 4 जनरल कोच होंगे।

हैदराबाद-जयपुर (8 ट्रिप)

– यह ट्रेन 6 अक्टूबर से 26 नवंबर तक आठ फेरों में हैदराबाद से जयपुर के बीच 02731 नंबर से संचालित की जाएगी। जयपुर से हैदराबाद के बीच 02732 नंबर से संचालित होगी। हैदराबाद से प्रत्येक शुक्रवार शाम 4:25 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 6:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
– इसी प्रकार जयपुर से रविवार दोपहर 3 बजे रवाना होकर मंगलवार मध्य रात्रि 2 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन जयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ, भोपाल, अकोला, नांदेड, सिकंदराबाद होते हुए संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में 1 सैकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, और 3 जनरल कोच होंगे।

अजमेर-बांद्रा टर्मिनस (5 ट्रिप)

– यह ट्रेन 15 से 13 नवंबर तक पांच फेरों में अजमेर से वाया जयपुर होते हुए बांद्रा टर्मिनस के बीच 09723 नंबर से संचालित की जाएगी। बांद्रा टर्मिनस से जयपुर के बीच 09722 नंबर से संचालित होगी।
– जयपुर से प्रत्येक रविवार सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन अल सुबह 4:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार बांद्रा टर्मिनस से सोमवार अल सुबह 6:15 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 3:25 बजे जयपुर पहुंचेगी।
– यह ट्रेन जयपुर, कोटा, रतलाम, सूरत होते हुए संचालित की जाएगी। इस ट्रेन में 1 सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, और 4 जनरल कोच होंगे।
Back to top button