दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड को चाहिए असिस्टेंट टीचर, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड (डीसीबी) ने 36 पदों पर रिक्तियां घोषित की हैं। ये रिक्तियां के पदों पर की जाएंगी। बोर्ड ने इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन का अंतिम तिथि 30 सितंबर 2017 है। पद, योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है :

असिस्टेंट टीचर, पद : 34 (अनारक्षित- 14)
योग्यता : मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं की कक्षा में उत्तीर्ण हो। एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा हो। या
न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं उत्तीर्ण हो। साथ ही एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा हो। या
बैचलर डिग्री और एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्षीय डिप्लोमा हो।
-सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेंकण्डी एजुकेशन से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) पास हो।
-बारहवीं स्तर की हिंदी या इंग्लिश विषय में पास हो।
आयु सीमा : 30 सितंबर 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।
वेतनमान : 9300 से 34,800 रुपये। ग्रेड पे 4200 रुपये मिलेगा।
सैंनिटरी इंस्पेक्टर, पद : 02
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण हो। सैंनिटरी इंस्पेक्टर में डिप्लोमा हो या समकक्ष योग्यता प्राप्त हो। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल/रूरल हेल्थ सेंटर में तीन साल का अनुभव प्राप्त हो।
आयु सीमा : 30 सितंबर 2017 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष।
वेतनमान : 5200 से 20,200 रुपये। ग्रेड पे 2400 रुपये मिलेगा।
जरूरी सूचना
-विज्ञापन संख्या DCB/12/VI/Apptt/2017-18 dated 09.06.2017 के तहत आवेदन कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए दोबारा आवेदन नहीं करें।
-आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों) को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
-बोर्ड दोनों पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन एक ही दिन करेगा, इसलिए उम्मीदवार किसी एक ही पद के लिए आवेदन करें।





