T&CP की डिप्टी डायरेक्टर के पति और मां के बैंक खातों में मिले 39 लाख रुपए, हुई सस्पेंड

इंदौर. इंदौर की पूर्व और वर्तमान में देवास में पदस्थ टीएंडसीपी की डिप्टी डायरेक्टर अनिता कुरोठे को गुरुवार शाम नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। इधर गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस की टीमों द्वारा की गई जांच में पति और मां के नाम पर इंदौर व भोपाल के बैंकों में 39 लाख रुपए जमा मिले। लोकायुक्त पुलिस ने कुरोठे के शहनाई रेसीडेंसी इंदौर स्थित आवास पर 12 सितंबर को छापा मारा गया था।
T&CP की डिप्टी डायरेक्टर के पति और मां के बैंक खातों में मिले 39 लाख रुपए, हुई सस्पेंड
आईडीबीआई की गीता भवन चौराहा स्थित ब्रांच में कुरोठे की मां रेजिना विल्सन के नाम पर 17 और पति जगदीश कुरोठे के नाम 11 लाख रुपए यानी कुल 28 लाख रुपए जमा पाए गए। लोकायुक्त पुलिस की अन्य टीमों ने भोपाल में इसी बैंक की टीटी नगर ब्रांच में भी जांच की तो पति के नाम 11 लाख रुपए जमा पाए गए। लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक जांच में पता किया जा रहा है कि उक्त पैसा उसके पास कहां से आया और कब जमा किया गया था? टीएंडसीपी के डायरेक्टर संदीप यादव ने कुरोठे के निलंबन की पुष्टि की है। गौरतलब है कि कुरोठे की मां उनके ही पास रहती हैं। कुरोठे शहनाई रेसीडेंसी स्थित जिस फ्लैट में रहती हैं, वह मां के ही नाम पर है।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

सर्विस रोल बुलाने के लिए पत्र

लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने उसी दिन कुरोठे को सस्पेंड करने या पद से हटाने के लिए शासन को पत्र लिखा था। लोकायुक्त पुलिस ने कुरोठे की सर्विस रोल भी बुलवाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है।

बैंकों से मांगी है जानकारी

लोकायुक्त पुलिस के निरीक्षक विजय चौधरी के मुताबिक एसपी ने सभी बैंकों को पत्र लिखकर कहा है कि उनके यहां कुरोठे या उनके परिजनों के नाम पर खाते हों तो इसकी जानकारी दें। बताएं कि खाते कब खोले गए और उनमें कितने पैसे जमा हैं?
Back to top button