बुरे फंसे लालू के बेटे तेजस्वी, जाएगी विधायकी की सदस्यता!

आयकर विभाग ने लालू प्रसाद के छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बेनामी तरीके से अर्जित करोड़ों की संपत्ति को न केवल जब्त किया है, बल्कि उनकी धोखाधड़ी को भी पकड़ा है। उपमुख्यमंत्री रहते एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में लाभ का पद संभालने के कारण उनकी विधानसभा की सदस्यता भी जा सकती है।
आयकर विभाग के अन्वेषण निदेशालय की आठ सितंबर 2017 की करीब 80 पन्नों की जांच रिपोर्ट में इस संबंध में उल्लेख है। जांच रिपोर्ट में लालू प्रसाद के रेलमंत्री रहते बड़े-बड़े ठेकों को हासिल करने के खेल में शामिल देश की नामी गिरामी रियल इस्टेट कंपनी के साथ ही दर्जनों छोटी बड़ी कंपनियों की गड़बड़ियों का विवरण है।
उप मुख्यमंत्री रहते लाभ के पद पर रहे जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि एबी एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के 98 प्रतिशत शेयर हासिल करने वाले तेजस्वी यादव ने विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले 9 नवंबर 2015 को कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दिया था। एबी एक्सपोर्ट के 98 प्रतिशत शेयर के मालिक होने के नाते वे 10 जनवरी 2011 से ही इसके डायरेक्टर थे।
अभी-अभी: पीएम मोदी को तगड़ा झटका! ऐसा हुआ तो अब 38 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल!
तेजस्वी बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद संभालने के दौरान भी बतौर कंपनी निदेशक चेक जारी करते रहे। लालू यादव के करीबी सांसद प्रेम गुप्ता के एक कर्मचारी विजयपाल त्रिपाठी के आवास पर हुई छापेमारी में तेजस्वी के हस्ताक्षर से नौ फरवरी 2016 को मेसर्स ओलिव ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स नक्षत्र बिजनेस लिमिटेड और मेसर्स यश वी ज्वेल लिमिटेड को दिए गए चेक बरामद हुए हैं।
पूछताछ के दौरान दी गलत जानकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि तेजस्वी यादव ने 29 अगस्त 2017 को पटना के आयकर भवन में पूछताछ के दौरान एक सवाल के जवाब में गलत जानकारी दी कि एबी एक्सपोर्ट की लेखा बही कंपनी के दिल्ली के रजिस्टर्ड ऑफिस में ही रखी रहती है।
16 मई 2017 को दिल्ली के डी-1088 न्यू फ्रैंड्स कालोनी स्थित कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस में छापेमारी के दौरान यह गायब मिली। जब तेजस्वी से पूछा गया कि एबी एक्सपोर्ट के लिए अमित कात्याल कौन सा काम करते हैं, तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए। कॉरपोरेट मंत्रालय के रिकॉर्ड बताते है कि वह कंपनी की ओर से हस्ताक्षर के लिए अधिकृत व्यक्ति हैं। बिजली कनेक्शन के आवेदन पर उन्होंने हस्ताक्षर भी किए हैं।





