यूपी: ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को किया अरेस्ट, पुलिस कर रही जांच

लखनऊ. यूपी एटीएस टीम ने की लखनऊ टीम द्वारा 3 बांग्लादेशी युवकों को पकड़ने में कामयाब हुई है। इन्हें चारबाग रेलवे स्टेशन से अरेस्ट किया गया है। पकड़े तीनों आरोपी सगे भाई है। जिनका नाम मोहम्मद इमरान, रजीदुद्दीन और मो फिरदौस है। जो छितिगड़ा पंतवाड़ा पोस्ट सूतीघटा थाना कोतवाली जिला जसौर बांग्लादेश को कल अपरान्ह में चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था. आज इनको न्यायालय पेश कर PCR के लिए आवेदन दिया जा रहा है। तीनों युवक सगे भाई है।
यूपी: ATS ने 3 बांग्लादेशी भाइयों को किया अरेस्ट, पुलिस कर रही जांच

ये है पूरा मामला…

– यूपी एटीएस ने 6 अगस्त 2017 को अंसारुल्ला बांग्ला टीम के आतंकी बांग्लादेशी अब्दुल्लाह अल मामून को मुजफ्फरनगर के कुटेसरा से अरेस्ट किया था। अब्दुल्ला से पूछताछ में उसके अन्य साथियों के नाम भी प्रकाश मे आए।
– जिनकी तलाश में सितंबर 12 को देवबंद स्थित कई मदरसों में पूछताछ की गई। इसके बाद सूचना मिली कि एक मदरसे से 3 लड़के (एक अध्यापक व उसके 2 भाई) भाग गए है। जिसके आधार पर इन की तलाश की जा रही थी।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी को तगड़ा झटका! ऐसा हुआ तो अब 38 रुपए लीटर मिलेगा पेट्रोल!

आधार बनाने वाले की तलाश

– एटीएस जल्द ही आतंकियों का आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। 
– आशंका जताई जा रही है कि यही वो लोग हैं जो यहां आतंकियों को शरण देते हें और यहां से भागने में उनकी मदद करते हैं। 
– इसके अलावा कई और भी लोग है जो फर्जी पासपोर्ट बनवाने का भी काम करते हैं, उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मदरसों में अध्यापक बनकर रहते थे आतंकी

– 6 अगस्त 2017 को अंसारुल्ला बांग्ला टीम के आतंकी बांग्लादेशी अब्दुल्लाह अल मामून पुत्र रहीसुद्दीन को मुजफ्फरनगर के कुटेसरा क्षेत्र से अरेस्ट किया गया था। 
– अब्दुल्ला से पूछताछ में उसके अन्य साथियों के नाम भी प्रकाश मे आए थे, जिनकी तलाश में सितंबर 12 को देवबंद स्थित कई मदरसों में पूछताछ की गई। 
– इसके बाद सूचना मिली कि एक मदरसे से 3 लोग भाग गए हैं। इनकी घेराबंदी की गई और इन्हे लखनऊ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से उतार कर पूछताछ की गई। 
– उन्होने स्वयं को बंगलादेशी होने की बात स्वीकारी, इनके गलत नाम पते से बनवाया गया आधार कार्ड बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने क्या कहा

– यूपी आईजी एटीएस असीम अरुण ने कहा, ”इनकी घेराबंदी की गई और इन्हें लखनऊ रेलवे स्टेशन पर हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस से उतार कर पूछताछ की गई। इन्होंने स्वयं को बांग्लादेशी (और भारत मे अवैध निवासी) होने की बात स्वीकार की है।”
– ”इनके पास से नकली आधार कार्ड बरामद किया गया है। जिसके लिए इन्हे गिरफ्तार किया गया। इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जाएगा कि ये अचानक देवबंद छोड़कर क्यों भागे। क्या इनके किसी आतंकी समूह से संबंध है? आदि की बारें में पता किया जा रहा है।
Back to top button