आइये जानते हैं, पीएम शिंजो आबे की पत्नी अकई आबे के बारे में

नई दिल्ली: इन दिनों जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अकई आबे भी आई हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार अकई आबे हमेशा खुश रहने वाली ऐसी महिला हैं, जो सामाजिक कार्यों के अलावा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने के अलावा रेडियो जॉकी भी रह चुकी है।
गौरतलब है कि जब उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी ली, तो पता चला कि उनका व्यक्तित्व बहुआयामी है। अकई आबे न केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करती रहती हैं। 1990 के दशक में वे अपने पति के होमटाउन में बतौर रेडियो जॉकी भी काम कर चुकी हैं। उनका जॉकी नेम अक्की था। वे बेहद लोकप्रिय थीं। जापान की प्रसिद्ध कंपनी मोरिनगा एंड कंपनी के प्रेसिडेंट उनके पिता हैं।
अभी अभी: रोड शो के बाद, मस्जिद जा रहे शिंजो आबे से पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात, चल तो रहे लेकिन…!
बता दें कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से उनकी शादी 1987 में हुई थी। सूत्रों के अनुसार वे निसंतान है। उनके द्वारा टोक्यो में एक ऑर्गेनिक फॉर्म भी चलाती हैं। अकई आबे ने 2011 में रिक्कयो यूनिवर्सिटी से सोशल डिजाइन स्टडीज में मास्टर की डिग्री ली है। अकई आबे सेक्सुअल माइनॉरिटीज और एजीबीटी समुदाय का समर्थन करती हैं। वर्ष 2014 में वह गे प्राइड परेड में भी सम्मिलित हुई थीं।





