जानिए अक्षय कुमार अपनी हर गर्लफ्रेंड को क्यों ले जाते थे सिद्धिविनायक

गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक – आज भले ही अक्षय कुमार अपनी पत्‍नी के प्रति अपनी वफादारी साबित करते हों लेकिन एक समय था जब उनकी गर्लफ्रेंड्स की लिस्‍ट काफी लंबी हुआ करती थी।

अक्षय का अफेयर अपनी फिल्‍म की हर एक्‍ट्रेस के साथ चलता था। अक्षय कुमार के अफेयर की बात हो और रवीना टंडन और शिल्‍पा शेट्टी का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है।

अभी-अभी: हुआ एक और बड़ा ट्रेन हादसा… यात्रियों में मचा हड़कंप

अपने एक इंटरव्‍यू में रवीना टंडन ने खुद कहा था कि अक्षय अपनी हर गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक ले जाते थे और गर्लफ्रेंड का भरोसा जीतने के बाद उससे सगाई कर लेते थे।

गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक ले जाना 

पूजा बतरा

फिल्‍मों में आने से पहले तक अक्षय बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस पूजा बतरा को डेट कर रहे थे और एक्‍ट्रेसेस को डेट करने का अक्षय का ये सिलसिला काफी लंबा चला था। उस समय पूजा एक फेमस मॉडल थीं और पूजा की मदद से अक्षय बड़ी-बड़ी पार्टियों में जाते थे। पूजा तो अक्षय को लेकर काफी सीरियस थी लेकिन अक्षय उनका इस्‍तेमाल कर रहे थे।

आयशा जुल्‍का

फिल्‍मों के दौरान अक्षय का अफेयर एक्‍ट्रेस आयशा जुल्‍का के साथ भी खूब चला था। फिल्‍म खिलाड़ी के दौरान दोनों एक-दूसरे के प्‍यार में पड़ गए थे लेकिन अक्षय ने इन्‍हें भी धोखा दे दिया।

शिल्‍पा शेट्टी

शिल्‍पा शेट्टी के साथ अक्षय के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। 90 के दशक में इन दोनों की जोड़ी सबसे हॉट मानी जाती थी। शिल्‍पा ने एक इंटरव्‍यू में खुद कहा था कि अक्षय ने उनके साथ सगाई तक की थी।

अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो करें ये उपाय, समस्या का होगा समाधान…

रवीना टंडन

शिल्‍पा के बाद अक्षय रवानी टंडन के प्‍यार में पड़ गए। इन दोनों का अफेयर तीन साल तक  चला। रवीना ने खुद एक इंटरव्‍यू में अक्षय के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। रवीना ने बताया था कि अक्षय अपनी हर गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक मंदिर ले जाकर उसे अंगूठी पहनाकर उससे सगाई करते थे। ट्विंकल के प्‍यार में पड़ने के बाद अक्षय ने रवीना को धोखा देना शुरु कर दिया।

इन गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक ले गए थे अक्षय – इन एक्‍ट्रेसेस के अलावा कहा जाता है कि अक्षय का अफेयर अपनी से उम्र में बड़ी रेखा के साथ भी खूब चला था। ये सब तो पुरानी बाते हैं। शादी के बाद से तो अक्षय सिर्फ अपनी पत्‍नी ट्विंकल से प्‍यार करते हैं और इस बात का इज़हार उन्‍होंने कई बार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button