फराह ख़ान के लिए रवीना टंडन बनी अनिल कपूर, पढ़े पूरी खबर…

फराह ख़ान का नया टीवी शो लिप सिंग बैटल जल्द स्टारप्लस पर शुरू होने वाला है। अभी इसकी शूटिंग जारी है।इस शो के लिए रवीना टंडन ने एेसा रूप धरा कि उनको पहचानना इतना आसान नहीं था। आप भी देखिए और पहचानिए।Raveena Tandon for Farah Khan

हाल ही में इस शो के सेट पर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन पहुंची थीं। खास बात यह थी कि उन्होंने एक्टर अनिल कपूर जैसे गेटअप अपनाया था। इसको लेकर एक तस्वीर भी फराह ख़ान ने अपने ट्विटर पर शेयर की है।

इसे भी पढ़े: अपनी अदाओं से सबको मदहोश करने वाली बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं आज भी हैं हिंदी में…

इस फोटो में रवीना टंडन का यह नया अवतार देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस लुक में वो बिल्कुल अनिल कपूर की कॉपी लग रही हैं।

आपको बता दें कि, रवीना ने इस खास मौके के लिए फिल्म राम-लखन वाले अनिल कपूर का लुक अपनाया है। साथ ही शो में उन्होंने अनिल के सुपरहिट गीतों पर परफॉर्म भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button