धमाका : 13 MP कैमरे वाला ये धासू फोन 3000 रुपये हुआ सस्ता

नई दिल्ली : जल्द ही त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. इसके साथ ही जियोनी इंडिया (Gionee) अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने एक स्मार्टफोन के दामों में 3000 रुपये तक की कटौती की है. जियोनी के इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ ही अन्य कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं. बैटरी परफारमेंस के साथ ही इस फोन की कैमरा क्वालिटी भी शानदार है. जियोनी ने जिस स्मार्टफोन की कीमत में 3000 रुपये की कटौती की है, वह ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है.

जल्द ही त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है. इसके साथ ही जियोनी इंडिया (Gionee) अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है. ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने एक स्मार्टफोन के दामों में 3000 रुपये तक की कटौती की है.
गूगल भारत के लिए लॉन्च करने जा रहा है, डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘तेज’
इसकी शानदार बनावट और डिजाइन भी काफी आकर्षित करता है. बेहरत कैमरा क्वालिटी के साथ ही इसकी बैटरी परफारमेंस भी इसको अन्य फोन से अलग बनाती है. हालांकि कुछ रिव्यू में इसके गर्म होने की बात कही गई है. आपको बता दें कि जियोनी का यह फोन एंड्रायड 7.0 नूगा आधारित एमिगो 4.0 पर चलता है.
इस फोन में 4010 एमएएच की दमदार बैटरी है. इसके अलावा इसमें कंपनी ने इसके साथ 18 वॉट के अल्ट्राफास्ट चार्जर दिया है. जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से बैटरी 2 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है. एंड्रायड 7.0 नूगा पर चलने वाले इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5 इंच के फुल-एचडी (1080×1920 पिक्सल) डिस्प्ले है.
इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो पी10 चिपसेट दिया गया है. फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 GB है, इसे आप 256 GB तक माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है. फोन में 4 जीबी रैम है. फोन में दोनों सिम पर 4जी सपोर्ट मिलता है लेकिन एक बार मे सिर्फ एक ही स्लॉट पर यह सुविधा मिलती है.





