कांग्रेस नेता गोगी को RPF ने घर से किया अरेस्ट, डेढ़ घंटे बाद मिल गई जमानत

लुधियाना। पंजाब में किसानों के हक में दो साल पहले स्वर्ण शताब्दी ट्रेन को रोकने के मामले में पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहे कांग्रेस के जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी को बुधवार सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रेड करने से पहले पुलिस ने फोन पर गाेगी को बताया कि बुधवार को कोर्ट से उनके खिलाफ वॉरंट जारी हो सकते हैं। अगर गिरफ्तार हुए तो वॉरंट जारी होने के बाद सर्च वॉरंट भी जारी हो सकते हैं।
कांग्रेस नेता गोगी को RPF ने घर से किया अरेस्ट, डेढ़ घंटे बाद मिल गई जमानत
जिस पर गोगी ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही मीडिया कर्मी भी बुला लिए और गिरफ्तारी दे दी। इससे पहले पुलिस ने कई बार उनको गिरफ्तार करने के लिए रेड की लेकिन गोगी बचते रहे। गोगी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मौके पर कौंसलर बलकार संधू, नरिंदर काला, यूथ कांग्रेस प्रेसिडेंट राजीव राजा, सन्नी भल्ला सहित कई लोग पहुंच गए। लगभग 11.30 बजे पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर रेलवे स्टेशन स्थित थाने ले गई। वहां पर 1.45 बजे पांच हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई। जैसे ही मामले की भनक पुलिस को लगी तो खुद आईपीएस सचिन गुप्ता अपनी फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। आरोपी गोगी की जमानत फैमिली मेंबर मुनीष कुमार ने दी है। अब आरपीएफ पुलिस इस मामले का चालान अदालत में पेश करेगी। इसके बाद अदालत में इस मामले पर सुनवाई होगी।

प्रेस नोट जारी करने पर फंसे गोगी

बता दें कि 2 मई 2015 को कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के किसानों द्वारा आत्महत्या और कर्ज को लेकर प्रदेश भर में ट्रेन रोकने का ऐलान किया था। जिला कांग्रेस की तरफ से रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का रास्ता एक घंटे तक रोका था। इसके बाद जिला प्रधान की तरफ से मीडिया के नाम एक प्रेस नोट जारी किया गया था। आरपीएफ पुलिस ने इस प्रेस नोट के आधार पर गुरप्रीत गोगी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुछ नामालूम लोगों को भी नामजद किया गया था। 

पुलिस काफी समय से गोगी को गिरफ्तार करने के लिए रेड कर रही थी। गाेगी हर बार पुलिस को चकमा दे रहे थे। कानूनी प्रक्रिया के चलते ही कई बार रेड करने के बाद गोगी के वॉरंट जारी करवाने थे। बुधवार को सुबह ही उन्हें फोन पर बताया गया कि अगर गिरफ्तार हुए तो वॉरंट जारी करवा दिए जाएंगे। तब जाकर गोगी ने गिरफ्तारी दी।-विनोदकुमार, इंस्पेक्टर, आरपीएफ

इसे भी देखें:- रोड शो के बाद, मस्जिद जा रहे शिंजो आबे से पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बात, चल तो रहे लेकिन…!

किसानों के हक में ट्रेन रोकी थी, पुलिस ने गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया। अगर पंजाब के किसानों के लिए मुझे इसी तरह और गिरफ्तारी देनी पड़ी, तो पीछे नहीं हटूंगा। मोदी की सरकार पंजाब के किसानों को लेकर कुछ नहीं कर रही है। इसलिए किसानों की आवाज सेंट्रल गवर्नमेंट तक पहुंचाने के लिए फिर से ट्रेन रोकनी पड़ी, तो जरूर रोकी जाएगी। -गुरप्रीतगोगी, कांग्रेस, जिला प्रधान
Back to top button