नशा करते पकड़े पुलिस मुलाजिम पहले लाइन हाजिर, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड…

जालंधर।जालंधर के थानों में तैनात दो पुलिस मुलाजिमों की सिविल वर्दी में हेरोइन का नशा करते का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अफसरों ने आरोपियों को सस्पेंड करने की घोषणा कर दी है। इससे पहले विभाग ने मामले को रफा दफा करते हुए दोनों मुलाजिमों को सिर्फ लाइन हाजिर ही किया था। पुलिस का यह भी दावा है कि वायरल वीडियो एक माह पुराना है। 
नशा करते पकड़े पुलिस मुलाजिम पहले लाइन हाजिर, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड...

पढ़ें पूरी खबर…

-दोनों को पुलिस ने रेड कर पकड़ा था और जिस थाने की पुलिस ने रेड की थी उसी थाने में एक आरोपी तैनात था।
-आरोपी पुलिस मुलाजिम जसविंदर सिंह (26) और इंदरजीत सिंह हैं।
-इस पर पुलिस ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया।
-अब जब रेड की वीडियो वायरल हुई तो आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया।
-वहीं, एसीपी नवनीत सिंह माहल का दावा है कि जो वीडियो वायरल हुई है वह करीब एक महीना पुरानी है।
-जसविंदर सिंह दो महीने पहले थाना एक में तैनात था।
-उस वक्त उसे लाइन हाजिर कर दिया गया था।
-जहां से वह एबसेंट चल रहा है। उसे अब लीगल कार्रवाई कर सस्पेंड कर दिया है।

इसे भी देखें:- अभी अभी: बोले पीएम मोदी- बुलेट ट्रेन की रफ्तार के साथ, युवाओं को…!

पंजाब में रोजाना 20 करोड़ से अधिक नशीले पदार्थों की खपत…

-पंजाब में ड्रग्स का कारोबार फिर से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
-गौरतलब है कि राज्य में रोजाना 20 करोड़ से अधिक नशीले पदार्थों की खपत हो रही है।
-एम्स द्वारा किए गए एक सर्वे में उक्त बातें उभर कर सामने आई हैं।
-इस सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब में हर वर्ष 7575 करोड़ रुपए का ड्रग्स का कारोबार हो रहा है।
-एम्स के सर्वे में यह भी बताया गया है कि राज्य में नशा लेने वालों की गिनती 2.3 लाख है जिनमें से 99 प्रतिशत नशा करने वाले पुरुष हैं।
-54 प्रतिशत विवाहित लोग नशा कर रहे हैं।
-सर्वे में यह भी कहा गया है कि अगर नशा करने वाले अपना पैसा आपस में जोड़ लें तो वह 10 वर्षों से कम समय में किसानों पर चढ़े 70,000 करोड़ रुपए के ऋण को चुका सकते हैं।
Back to top button